Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है


मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण और बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने दीपावली पर पटाखे जलाने को 'देश विरोधी', 'जीवन विरोधी' और 'स्वास्थ्य विरोधी' बताया है।

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण और बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने दीपावली पर पटाखे जलाने को 'देश विरोधी', 'जीवन विरोधी' और 'स्वास्थ्य विरोधी' बताया है।

सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को देखते हुए कहा कि जो लोग सोचते हैं कि इस दीपावली पर एक पटाखा फोड़ना भी ठीक है, वे 'जीवन विरोधी, स्वास्थ्य विरोधी और देश विरोधी' हैं।

उन्होंने लिखा, "छोटे बच्चों के माता-पिता आपको बताएंगे कि वायु प्रदूषण की वजह से उनके बच्चे कितने परेशान हैं। बीमार होने की वजह से वे कितने स्कूल के दिन मिस करते हैं। तो अगर आप मुझसे कहते हैं कि ऐसे हालात में इस दीपावली पर एक भी पटाखा फोड़ना बिल्कुल ठीक है, तो मैं बस यही कहूंगी कि यह मुझे एंटी-लाइफ, एंटी-हेल्थ लगता है और हां, राष्ट्र-विरोधी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "सेहत एक चुनाव है, जो हम अपने लिए और अपने बच्चों के लिए करते हैं। चलिए सही को चुनते हैं।"

दरअसल, सोनी राजदान का यह बयान अभिनेत्री दीया मिर्जा और बीएमसी के दीपावली प्रदूषण-विरोधी जागरूकता अभियान को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। दीया मिर्जा हाल ही में एक राजनीतिक विवाद में घिर गई हैं।

बीएमसी ने दीपावली के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने के अभियान से दीया मिर्जा, माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे सहित कई सेलिब्रिटीज को जोड़ा था।

यह पहल बॉम्बे हाईकोर्ट के सार्वजनिक जगहों पर पटाखे फोड़ने पर पाबंदी और प्रदूषण के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद की गई थी। हालांकि, विरोध बढ़ने पर दीया मिर्जा के वीडियो को बीएमसी ने हटा दिया था। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए उस वीडियो को दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया था।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-04 13:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News