Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अल्माटी : 2026 मध्य एशिया आर्थिक सहयोग थ्येनशान फोरम आयोजित


बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। 2026 मध्य एशिया आर्थिक सहयोग थ्येनशान फोरम 2 नवंबर को कजाकिस्तान के अल्माटी में उद्घाटित हुआ। इसका विषय है- "लचीली अंतर्संपर्कता को मजबूत करना, मध्य एशिया में उच्च-गुणवत्ता वाले निवेश को बढ़ावा देना"।

बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। 2026 मध्य एशिया आर्थिक सहयोग थ्येनशान फोरम 2 नवंबर को कजाकिस्तान के अल्माटी में उद्घाटित हुआ। इसका विषय है- "लचीली अंतर्संपर्कता को मजबूत करना, मध्य एशिया में उच्च-गुणवत्ता वाले निवेश को बढ़ावा देना"।

इस फोरम में मध्य एशिया क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग तंत्र (सीएआरईसी) के सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों तथा थिंक टैंक के विशेषज्ञों सहित 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने परिवहन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और डिजिटल अंतर्संपर्कता जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर संबंधित नीतियों और सहयोग उपायों पर चर्चा की, जिससे इस क्षेत्र में उच्च-गुणवत्ता वाले और सतत निवेश को और बढ़ावा मिल सके।

उद्घाटन समारोह में चीनी वित्त मंत्री लान फोआन ने कहा कि पिछले कई वर्षों में मध्य एशिया क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग तंत्र के ढांचे के तहत, सभी सदस्य देशों और विकास भागीदारों के संयुक्त प्रयासों से, मध्य एशिया क्षेत्र में अंतर्संपर्कता तेजी से आगे बढ़ी है, व्यापार और निवेश फल-फूल रहे हैं, प्रमुख परियोजनाएं लगातार शुरू हो रही हैं, और व्यावहारिक, कुशल तथा गहराई से एकीकृत सहयोग का ढांचा बना है।

कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्री सेरिक झुमानगारिन ने कहा कि अनुकूल भौगोलिक स्थिति, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, विशाल कृषि बाजार तथा औद्योगिक सहयोग के विस्तार के अवसरों से इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को वास्तविक विकास परिणामों में बदलने के लिए सभी पक्षों की निरंतर कार्रवाई, अंतर्संपर्कता को बढ़ावा देने तथा व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने की आवश्यकता है।

एशियाई विकास बैंक के उप अध्यक्ष यांग यिंगमिंग ने कहा कि क्षेत्रीय विकास का ढांचा बदल रहा है। तकनीकी परिवर्तन, जलवायु जोखिम, भू-राजनीतिक आघात तथा असमानता की समस्याओं से उत्पन्न दबाव सभी पक्षों से निवेश की गुणवत्ता बढ़ाने, ऐसी निवेश परियोजनाओं को लागू करने की मांग करता है, जो सीमा-पार सहयोग को बढ़ावा देने, निजी पूंजी की भागीदारी को आकर्षित करने, जोखिमों का सामना करने तथा आम लोगों को दीर्घकालिक और वास्तविक लाभ पहुंचाने वाली हैं।

इस फोरम का आयोजन मध्य एशिया क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग संस्थान और कजाकिस्तान के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने संयुक्त रूप से किया। एशियाई विकास बैंक रणनीतिक साझेदार है। चीन निर्यात-आयात बैंक तथा चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने क्रमशः मध्य एशिया क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग संस्थान के साथ मिलकर "मध्य एशिया में निवेश उप-फोरम" और "स्थानीय सरकार सहयोग उप-फोरम" का आयोजन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-11-03 18:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News