Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़, दो शव मिले, कई अब भी लापता


लॉस एंजिल्स, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 12 से अधिक लोग अब भी लापता हैं या उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

लॉस एंजिल्स, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 12 से अधिक लोग अब भी लापता हैं या उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

अमेरिकी नेशनल पार्क सर्विस के मुताबिक, शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच इलाके में अचानक और गंभीर बाढ़ आई थी। पार्क अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कम से कम 14 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने अपील की है कि जिन लोगों को ऐसे हाइकर्स या ट्रेकर्स के बारे में जानकारी हो जो 29 अगस्त को ब्राइट एंजेल क्रीक क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से में मौजूद थे, या जिनके पास प्रभावित इलाके में कैंपिंग की बुकिंग थी, वे यह जानकारी नेशनल पार्क सर्विस की जांच शाखा को दें।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क अधिकारियों ने फेसबुक पर बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार ट्रांसकैन्यन वाटरलाइन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गया है। यह पाइपलाइन साउथ रिम और कैन्यन के अंदर मौजूद सुविधाओं तक पीने का पानी पहुंचाती है।

अधिकारियों ने कहा, "खोज और राहत अभियान जारी रहने तक लोगों से अपील है कि वे बंद किए गए क्षेत्रों में न जाएं।"

फिलहाल फैंटम रेंच, ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड, फैंटम रेंच कैंटीन, वहां मौजूद केबिन और नॉर्थ काइबाब ट्रेल का पूरा हिस्सा अगले आदेश तक बंद रहेगा।

रविवार को जारी एक बयान में पार्क अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र से कुल 62 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि ग्रैंड कैन्यन क्षेत्र के लिए बाढ़ का अलर्ट कम से कम सोमवार शाम तक जारी रहेगा।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि सोमवार दोपहर और शाम तक बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है। कई इलाकों में मानसूनी नमी गहराई तक बनी हुई है और मिट्टी पहले से ही संतृप्त है, ऐसे में सोमवार तक अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News