Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका के वैदेशिक निवेश नियंत्रण पर प्रस्तावित नियमों पर चीन की प्रतिक्रिया


बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने हाल ही में वैदेशिक निवेश नियंत्रण के नए संस्करण में प्रस्तावित नियम जारी किए।

बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने हाल ही में वैदेशिक निवेश नियंत्रण के नए संस्करण में प्रस्तावित नियम जारी किए।

इसके प्रति चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 24 अक्टूबर को बताया कि ये प्रस्तावित नियम भेदभावपूर्ण रूप से चीन में निवेश नियंत्रण के दायरे का विस्तार करता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कार्रवाई है, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच संपन्न अहम समानताओं के विरुद्ध दोनों देशों के उद्यमों के सामान्य आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को बाधित करता है और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व व्यापारिक व्यवस्था बर्बाद करता है।

चीनी पक्ष इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करता है और इसका डटकर विरोध भी करता है। चीन इस घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखेगा और संबंधित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि चीन के पास बहुत बड़ा बाजार है, जिसमें उपभोग और निवेश की विशाल संभावनाएं हैं। चीन में निवेश करने का मतलब भविष्य में निवेश करना है।

अमेरिका का चीन में निवेश नियंत्रित करना न सिर्फ चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के प्रतिकूल है, बल्कि अमेरिकी उद्यमों के हितों को नुकसान भी पहुंचाता है। चीन अमेरिका से बाजार अर्थव्यवस्था के नियम का सम्मान कर राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करना बंद करने, आर्थिक व व्यापारिक सवाल का राजनीतिकरण तथा हथियारीकरण बंद करने और दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने का अनुरोध करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-10-25 17:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News