Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका ने तेल रिफाइनरी शहर अबादान पर किया मिसाइल हमला, जवाब में ईरान ने कई देशों को बनाया निशाना


काहिरा, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी ईरान के खुजेस्तान प्रांत में स्थित अबादान शहर के बाहरी इलाके पर रविवार को अमेरिका ने मिसाइल हमला किया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

काहिरा, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी ईरान के खुजेस्तान प्रांत में स्थित अबादान शहर के बाहरी इलाके पर रविवार को अमेरिका ने मिसाइल हमला किया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया क‍ि अबादान ईरान की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी का शहर है और इसकी सीमा इराक से लगती है। इससे पहले इसी हफ्ते भी अमेरिका ने यहां हमला किया था।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन, कुवैत और बहरीन ने रविवार को कहा कि ईरान ने एक बार फिर उनके इलाकों की ओर हवाई हमले किए। इन घटनाओं के बाद अमेरिका ने दक्षिणी इजरायल से अपने ईंधन भरने वाले सैन्य विमानों (रिफ्यूलिंग प्लेन) को भी वहां से हटा लिया।

जॉर्डन के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई तीन मिसाइलों को जॉर्डन की सीमा में आने से पहले ही मार गिराया। वहीं चौथी मिसाइल दक्षिणी जॉर्डन के एक सुनसान इलाके में गिरी, लेकिन उससे किसी की जान नहीं गई और न ही कोई नुकसान हुआ।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि इन मिसाइलों का निशाना जॉर्डन के सबसे दक्षिणी तटीय शहर अकाबा में मौजूद अमेरिकी सैन्य विमान थे। अकाबा की सीमा सीधे इजरायल के इलात शहर से लगती है।

इस घटना के बाद इजरायल के चैनल '13 न्यूज' ने बताया कि अमेरिकी सेना ने रविवार को दक्षिणी इजरायल के रेमन एयरपोर्ट से अपने रिफ्यूलिंग विमानों को हटा लिया। यह एयरपोर्ट इलात से करीब 18 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। वहीं इजरायल के सरकारी चैनल कान टीवी न्यूज के अनुसार, इन हमलों के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की उड़ानों में भी देरी हुई।

इससे पहले रविवार को अम्मान स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अकाबा का एयरपोर्ट और बंदरगाह एक 'विशिष्ट और विश्वसनीय खतरे' की वजह से खाली करा दिए गए हैं। दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से अगली सूचना तक इन जगहों की यात्रा न करने की सलाह भी दी।

दूतावास ने जॉर्डन में मौजूद सैन्य ठिकानों से भी अमेरिकी नागरिकों को दूर रहने की चेतावनी दोहराई।

हालांकि, बाद में जॉर्डन के अधिकारियों ने अमेरिकी दूतावास के इस दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना था कि एयरपोर्ट और बंदरगाह दोनों सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

रविवार को ही कुवैत के अधिकारियों ने बताया कि देश के एक बिजली उत्पादन और समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्र (डिसैलिनेशन प्लांट) पर दो दिनों में दूसरी बार ईरान की ओर से हमला हुआ। इस हमले में आग लग गई, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News