Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका तक पहुंचा ‘लक्ष्मी निवास’ का प्रभाव, मानसी जोशी रॉय ने जताया गर्व


मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। टीवी शो ‘लक्ष्मी निवास’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय अपने किरदार और शो की बढ़ती लोकप्रियता से बेहद खुश हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उनका काम अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समाज में सकारात्मक और सार्थक चर्चाओं का हिस्सा भी बन रहा है।

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। टीवी शो ‘लक्ष्मी निवास’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय अपने किरदार और शो की बढ़ती लोकप्रियता से बेहद खुश हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उनका काम अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समाज में सकारात्मक और सार्थक चर्चाओं का हिस्सा भी बन रहा है।

‘रिदम साइकोलॉजिकल सर्विसेज’ की फाउंडर और सीईओ, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. कविता सैनी ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी ट्राई-स्टेट एरिया में ‘द वूमेन एम्पावरमेंट फाउंडेशन’ की बोर्ड मीटिंग के दौरान ‘लक्ष्मी निवास’ के कुछ चुनिंदा क्लिप्स दिखाए।

ये क्लिप्स महिलाओं के सपोर्ट ग्रुप शुरू करने पर हो रही चर्चाओं का हिस्सा थे। इन ग्रुप्स में हिम्मत, भावनात्मक देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर बात की जा रही है।

मानसी जोशी रॉय ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “एक कलाकार के रूप में इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है कि आपका किरदार मनोरंजन से आगे निकलकर लोगों की जिंदगी में सार्थक चर्चा का हिस्सा बन जाए। लक्ष्मी की शांत ताकत, विनम्रता, हिम्मत और परिवार के प्रति समर्पण मुझे हमेशा प्रेरित करता है। यह जानकर बहुत गर्व हो रहा है कि लक्ष्मी का सफर अब अमेरिका में भी महिलाओं के सशक्तीकरण की चर्चाओं को प्रभावित कर रहा है।”

अभिनेत्री ने कहा कि वे शुक्रगुजार हैं कि ‘लक्ष्मी निवास’ उन महिलाओं की अहमियत, सम्मान और भावनात्मक ताकत को उजागर कर रहा है, जो रोजाना परिवार और समाज के लिए बिना किसी तारीफ के अपना योगदान देती हैं।

शो की कहानी लक्ष्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत और लगन के साथ पूरे परिवार को संभाले रखती है। शो के एक खास सीन में ‘लक्ष्मी’ अपनी सहेली रेवती के साथ खड़ी दिखाई देती है, जब रेवती को उसके आर्थिक योगदान को लेकर अपमानित किया जाता है।

इस भावनात्मक दृश्य में लक्ष्मी यह स्पष्ट करती है कि घर के लिए किए गए छोटे-बड़े सभी योगदान बराबर होते हैं और किसी भी महिला के काम को कम नहीं आंका जाना चाहिए।

इस सीन ने महिलाओं की भूमिका, भावनात्मक श्रम और सम्मान जैसे मुद्दों पर कई सार्थक चर्चाओं को जन्म दिया है।

‘लक्ष्मी निवास’ जी टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News