रायपुर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रति उनका आत्मीय स्नेह राज्य के विकास, शांति और सुरक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। दरअसल, राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।
![]()

इसके अलावा, सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेड्डी से मुलाकात कर उनका पारंपरिक बस्तर कला के स्मृति-चिह्न और शॉल भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की इस पुण्य धरा पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से अभिनंदन है।
उधर, मुख्यमंत्री निवास रायपुर में भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ एवं थर्ड पार्टी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन समेत दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनिज साधन विभाग की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का सम्मान किया। 0उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विकास, खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।
--आईएएनएस
एएसएच/पीएम
Leave A Reviews