Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'


मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन ने आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी को लेकर अपनी सोच साझा की। महानायक ने इस पीढ़ी के जिंदगी जीने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें खुश रहने के लिए किसी बहुत बड़ी वजह की जरूरत नहीं होती। वह जिस हाल में हैं, उसी में खुशियां तलाशना जानते हैं। बिग बी को नई पीढ़ी का बेफिक्र और खुला नजरिया काफी पसंद आया।

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन ने आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी को लेकर अपनी सोच साझा की। महानायक ने इस पीढ़ी के जिंदगी जीने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें खुश रहने के लिए किसी बहुत बड़ी वजह की जरूरत नहीं होती। वह जिस हाल में हैं, उसी में खुशियां तलाशना जानते हैं। बिग बी को नई पीढ़ी का बेफिक्र और खुला नजरिया काफी पसंद आया।

क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कहा, ''देवियों और सज्जनों, देखो, मुझे जेन- जी यानी आज की नौजवान पीढ़ी से मिलकर बहुत अच्छा लगता है। इस पीढ़ी को खुश रहने के लिए किसी बड़ी वजह या खास मौके की जरूरत नहीं पड़ती। ये लोग यह नहीं सोचते कि पहले जिंदगी की सारी परेशानियां खत्म हों, सब कुछ मनमुताबिक हो और उसके बाद खुशी मनाई जाए। इसके बजाय वे जिंदगी जैसी भी है, उसे उसी रूप में जीते है।''

अमिताभ बच्चन ने नई पीढ़ी के इसी नजरिए को समझाते हुए कहा, ''जेन-जी का कहना है कि जिंदगी को सिर्फ हासिल करने की चीज नहीं समझना चाहिए, बल्कि उसे आनंद के साथ जीना भी जरूरी है। जो है, जहां है और जितना भी है, उसी में खुशियां ढूंढते रहना चाहिए।''

जेन-जी की तारीफ करने के साथ अमिताभ बच्चन ने इस पीढ़ी की बदलती भाषा को लेकर भी अपनी परेशानी बताई। पिछले एपिसोड में उन्होंने आजकल युवाओं के बीच इस्तेमाल होने वाले कई नए शब्दों और बोलचाल के तरीकों को समझने की कोशिश की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि समय के साथ भाषा भी बदलती रहती है और नई पीढ़ी के कुछ शब्द उनके लिए कभी-कभी काफी अजीब होते हैं।

अमिताभ ने उदाहरण देते हुए बताया कि आजकल किसी की तारीफ करने के लिए कहा जाता है कि वह 'रॉकिंग' है। इस शब्द का आम बोलचाल में मतलब होता है कि कोई व्यक्ति बहुत अच्छा कर रहा है। लेकिन बिग बी ने इसके शाब्दिक मतलब को पकड़ते हुए मजाक में कहा कि उन्होंने तो अब तक कोई पत्थर उठाया ही नहीं है। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं।

इसके बाद उन्होंने एक और ऐसे ही शब्द का जिक्र किया। अमिताभ ने कहा, ''अगर कोई मुझसे कहता है कि 'किलिंग इट', तो मुझे समझ नहीं आता कि आखिर मुझसे मौत की बात क्यों की जा रही है।''

अमिताभ बच्चन फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Date & Time : 2026-09-08 13:10:13

Share:

Leave A Reviews

Related News