Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आनंद एल राय लेकर आ रहे 70 साल पुराने गाने 'नखरेवाली' का नया वर्जन, किशोर कुमार की आवाज रहेगी बरकरार


मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब किसी सदाबहार गाने को नई कहानी और नई पीढ़ी से जोड़ने की कोशिश होती है, तो वह खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ फिल्ममेकर आनंद एल राय अपनी आने वाली फिल्म 'नखरेवाली' में करने जा रहे हैं। वह दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के मशहूर गाने 'नखरेवाली' को एक बार फिर दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब किसी सदाबहार गाने को नई कहानी और नई पीढ़ी से जोड़ने की कोशिश होती है, तो वह खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ फिल्ममेकर आनंद एल राय अपनी आने वाली फिल्म 'नखरेवाली' में करने जा रहे हैं। वह दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के मशहूर गाने 'नखरेवाली' को एक बार फिर दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।

साल 1956 में आई फिल्म 'नई दिल्ली' का यह गाना आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। आनंद एल राय का कहना है कि जब उन्होंने अपनी फिल्म 'नखरेवाली' के बारे में सोचा, तो उन्हें लगा कि यह गाना उनकी फिल्म की कहानी के साथ बिल्कुल सही बैठता है।

आनंद एल राय ने कहा, ''गाने के बोल, संगीत और अंदाज फिल्म के मिजाज से जुड़ते हैं। फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए गाने को नए अंदाज में तैयार किया गया है, लेकिन इसमें किशोर कुमार की पुरानी आवाज को भी शामिल किया गया है, ताकि आज भी गाने में वही ताजगी और आकर्षण बना रहे।''

उन्होंने कहा, ''किशोर कुमार की आवाज में एक ऐसी खूबसूरती है, जो हमेशा कायम रहने वाली है। इस गाने में गर्मजोशी, शरारत और आकर्षण है। यह गाना कई पीढ़ियों से हमारे साथ रहा है।''

उन्होंने आगे कहा, ''जब हमने 'नखरेवाली' के बारे में सोचा, तो हमें लगा कि यह गाना इसी फिल्म का हिस्सा होना चाहिए। यह पुरानी यादें ताजा करता है, लेकिन इसमें कुछ ऐसा भी है, जो कभी पुराना नहीं हो सकता। मुझे पूरा भरोसा है कि नई पीढ़ी भी इस गाने के नए वर्जन को उतना ही पसंद करेगी, जितना हमने इसके पुराने वर्जन को पसंद किया था।''

इस गाने के नए वर्जन में प्रियंकित जायसवाल की आवाज के साथ दिवंगत किशोर कुमार की पुरानी रिकॉर्डिंग को भी शामिल किया गया है। नए वर्जन के बोल वायु ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत वायु और वैभव पानी ने तैयार किया है। इसमें शंकर-जयकिशन की पुरानी संगीत रचना को भी बरकरार रखा गया है।

बता दें कि मूल गाना साल 1956 में रिलीज हुई फिल्म 'नई दिल्ली' का हिस्सा था। इसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। गाने के बोल इंदर राज आनंद और राधा किशन ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था।

इसका निर्देशन मोहन सहगल ने किया था। इसमें वैजयंतीमाला और किशोर कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इनके अलावा नाना पलसीकर, नजीर हुसैन, प्रभु दयाल, धूमल, ब्रह्म भारद्वाज, राधाकृष्ण, मुमताज बेगम, मिर्जा मुशर्रफ और शिवराज जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे।

फिल्म 'नई दिल्ली' की कहानी आनंद नाम के एक पंजाबी लड़के और जानकी नाम की एक तमिल लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं। परिवारों के बीच के मतभेदों की वजह से दोनों को अलग होना पड़ता है। फिल्म में प्यार के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक सोच को भी दिखाया गया था।

वहीं, फिल्म 'नखरेवाली' का निर्देशन राहुल शांकल्या ने किया है। इसमें नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और कलर येलो ने मिलकर किया है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-30 13:15:04

Share:

Leave A Reviews

Related News