Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल दिनेश शर्मा बोले, प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता से मिलती है प्रेरणा


नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनियुक्त उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अवसर तलाशने की क्षमता सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है और उनके निर्णय भविष्य के लिए नई राह प्रशस्त करते हैं।

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनियुक्त उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अवसर तलाशने की क्षमता सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है और उनके निर्णय भविष्य के लिए नई राह प्रशस्त करते हैं।

उपराज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदारी छोटी या बड़ी हो सकती है, लेकिन उसे निभाने का भाव सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रत्येक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहते हैं और वर्तमान से बेहतर काम करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, किसी भी कार्य की सफलता का सही मूल्यांकन कार्यकाल पूरा होने के बाद ही संभव होता है।

प्रधानमंत्री मोदी का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि महामारी के दौरान उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया और टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री ने देश के हितों को प्राथमिकता दी और संकट की परिस्थितियों में अवसर खोजने की उनकी क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यही विशेषता उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री का हर कदम, हर निर्णय और हर कार्रवाई देश के भविष्य को ध्यान में रखकर उठाई जाती है।

अपने राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और उसके विभिन्न संगठनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह तीन बार भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के प्रभारी और गुजरात तथा महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने समय-समय पर उन पर भरोसा जताया और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए उन्होंने हमेशा पूरी निष्ठा के साथ काम करने का प्रयास किया है।

उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर शर्मा ने कहा कि यदि किसी जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में दिया जाता है तो उसमें अच्छे काम के अवसर भी छिपे होते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को भी इसी भावना के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और उनकी नेतृत्व क्षमता देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीएससी

Date & Time : 2026-09-08 23:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News