Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित


नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने सोमवार को आगामी अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बाकू (अजरबैजान) में खेली जाएगी।

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने सोमवार को आगामी अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बाकू (अजरबैजान) में खेली जाएगी।

सोनीपत और लखनऊ में तीनों कैटेगरी में कड़े नेशनल सिलेक्शन ट्रायल के बाद अंतिम टीम को आधिकारिक तौर पर चुना गया है। बाकू में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जूनियर रेसलिंग में देश की ग्लोबल पहचान को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दो बहुत ही शानदार इंटरनेशनल कैंपेन के बाद जा रही है, जिसमें महिला रेसलिंग टीम ने पिछले दो सीजन में दबदबा बनाए रखा था।

महिला रेसलिंग कैटेगरी में हरियाणा के पहलवानों ने दबदबा दिखाया, जिन्होंने 10 में से 6 वेट कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। इसमें दीक्षा (43 किलोग्राम) और गरिमा (73 किलोग्राम) का शानदार प्रदर्शन शामिल था। दिल्ली की टीम ने कामना बाबल (49 किलोग्राम) और अक्षरा (53 किलोग्राम) के जरिए दो जगहें पक्की कीं, जबकि महाराष्ट्र की रोहिणी खानू देवबा (36-40 किलोग्राम) और राजस्थान की संध्या (46 किलोग्राम) ने शुरुआती टीम में अपनी जगह बनाई।

मेंस फ्रीस्टाइल इवेंट में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें हरियाणा के सतिंदर (60 किलोग्राम) और अरुष राणा (110 किलोग्राम) जैसे शानदार एथलीट्स ने अपने-अपने डिवीन में जीत हासिल की। ​​उत्तर प्रदेश ने आर्यन (48 किलोग्राम) और दीपांशु खोखर (80 किलोग्राम) के जरिए दो वेट क्लास में जीत हासिल की, जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली और एसएससीबी के एथलीट्स ने एक-एक कैटेगरी जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की।

ग्रीको-रोमन इवेंट में महाराष्ट्र के पहलवानों का दबदबा रहा। इस राज्य से सचिन शिरोले (45 किलोग्राम) और राजवर्धन पाटिल (92 किलोग्राम) समेत 5 टॉप स्थान हासिल किए। उत्तर प्रदेश ने दो और स्थान हासिल किए, जबकि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के एथलीट्स ने एक-एक टॉप स्थान हासिल किया।

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय रेसलिंग टीम और ट्रायल स्टैंडिंग:

महिला रेसलिंग

36–40 किलोग्राम: पहला: रोहिणी खानु देवबा (महाराष्ट्र) | द्वितीय: वंशिका (हरियाणा)

43 किलोग्राम: पहला: दीक्षा (हरियाणा)

46 किलोग्राम: पहला: संध्या (राजस्थान) | द्वितीय: तनिष्का (हरियाणा)

49 किलोग्राम: पहला: कामना बाबल (दिल्ली)

53 किलो ग्राम: पहला: अक्षरा (दिल्ली) | द्वितीय: रिया नागर (उत्तर प्रदेश)

57 किलोग्राम: पहला: निकिता सहरावत (हरियाणा) | द्वितीय: मान्या राजपूत (दिल्ली)

61 किलोग्राम: प्रथम: अवांशिका (हरियाणा) | द्वितीय: सृष्टि (महाराष्ट्र)

65 किलोग्राम: प्रथम: अंतरा (हरियाणा) | द्वितीय: लिसा (हरियाणा)

69 किलोग्राम: प्रथम: तानिया (हरियाणा) | द्वितीय: निशु (हरियाणा)

73 किलोग्राम: प्रथम: गरिमा (हरियाणा)

मेंस फ्रीस्टाइल:

45 किलोग्राम: प्रथम: हनुमंत राजेंद्र (महाराष्ट्र) | द्वितीय: साहिल (हरियाणा)

48 किलोग्राम: प्रथम: आर्यन (उत्तर प्रदेश) | द्वितीय: उदित (हरियाणा)

51 किलोग्राम: प्रथम: गोविंद (दिल्ली) | द्वितीय: मुकेश यादव (उत्तर प्रदेश)

55 किलोग्राम: प्रथम: प्रथमेश (एसएससीबी) | द्वितीय: धनराज (एसएससीबी)

60 किलोग्राम: प्रथम: सतिंदर (हरियाणा) | द्वितीय: जतिन शर्मा (हरियाणा)

65 किलोग्राम: प्रथम: कृष्ण (हरियाणा) | द्वितीय: पवन धागुडे (महाराष्ट्र)

71 किलोग्राम: प्रथम: अनुज (हरियाणा) | द्वितीय: सचिन (हरियाणा)

80 किलोग्राम: प्रथम: दीपांशु खोखर (उत्तर प्रदेश) | द्वितीय: लक्ष्य ठकरान (दिल्ली)

92 किलोग्राम: प्रथम: सक्षम (हरियाणा) | द्वितीय: अभिमन्यु (हरियाणा)

110 किलोग्राम: प्रथम: आरुष राणा (हरियाणा) | द्वितीय: प्रिंस कालीरमन (दिल्ली)

ग्रीको-रोमन

45 किलोग्राम: प्रथम: सचिन शिरोले (महाराष्ट्र) | द्वितीय: केशव (हरियाणा)

48 किलोग्राम: प्रथम: अविनाश चेतक (महाराष्ट्र) | द्वितीय: अर्जुन (हरियाणा)

51 किलोग्राम: प्रथम: धीरज धापले (महाराष्ट्र) | द्वितीय: यश कामना (महाराष्ट्र)

55 किलोग्राम: प्रथम: हरिओम (उत्तर प्रदेश) | द्वितीय: योगेश (हरियाणा)

60 किलोग्राम: प्रथम: दर्पण चौधरी (महाराष्ट्र) | द्वितीय: दिलावर सिंह (हरियाणा)

65 किलोग्राम: प्रथम: कुणाल डागर (दिल्ली) | द्वितीय: सूर्या (राजस्थान)

71 किलोग्राम: प्रथम: प्रणाम सिंह (पंजाब) | द्वितीय: समीर (हरियाणा)

80 किलोग्राम: प्रथम: सूरज शर्मा (उत्तर प्रदेश) | द्वितीय: हितेश (हरियाणा)

92 किलोग्राम: प्रथम: राजवर्धन पाटिल (महाराष्ट्र) | द्वितीय: अनुज यादव (उत्तर प्रदेश)

110 किलोग्राम: प्रथम: हर्ष दलाल (हरियाणा) | द्वितीय: रुद्र निमन (महाराष्ट्र)

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News