Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अंडर 19 वर्ल्ड कप: 30 बाउंड्री के साथ 175 रन! फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

हरारे, 6 फरवरी (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे।

हरारे, 6 फरवरी (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे।

इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के, अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी, फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। आइए, इन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 175 रन की पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में उन्मुक्त चंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (108), इंग्लैंड के स्टीफन पीटर्स (107) और भारत के मनजोत कालरा (101*) लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस संस्करण में कुल 30 छक्के लगाए। इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2022 में 18 छक्के जड़े थे। फिन एलन साल 2016 और 2018 में इतने ही छक्के लगा चुके थे।

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मुकाबले में कुल 15 छक्के लगाए। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक ही पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में नामीबिया के विरुद्ध 12 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के क्रेग सिमंस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2002 में केन्या के विरुद्ध 11 छक्के लगाए थे।

सूर्यवंशी ने यूथ वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, उन्होंने 71 गेंदों में इस कारनामे को किया। इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक के मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 55 गेंदों में किया। ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने इसी साल जापान के विरुद्ध महज 51 गेंदों में शतक पूरा किया था।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News