Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आंध्र प्रदेश की गठबंधन सरकार चुनावी प्रक्रिया का उड़ा रही मजाक: वाईएसआर कांग्रेस


ताडेपल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने आंध्र प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में हर तरह की गड़बड़ियां करके सरकार चुनाव प्रक्रिया का मजाक उड़ा रही है। विपक्षी पार्टी ने कहा है कि वह जनता की अदालत में लड़ाई लड़ने के साथ-साथ अन्य सभी विकल्पों पर भी विचार करेगी।

ताडेपल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने आंध्र प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में हर तरह की गड़बड़ियां करके सरकार चुनाव प्रक्रिया का मजाक उड़ा रही है। विपक्षी पार्टी ने कहा है कि वह जनता की अदालत में लड़ाई लड़ने के साथ-साथ अन्य सभी विकल्पों पर भी विचार करेगी।

पूर्व मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी ने रविवार को नेल्लोर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू विपक्ष से 'डर गए हैं, क्योंकि उनकी पार्टी ने पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं की, क्योंकि उस समय के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बड़े पैमाने पर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की थीं और जनता उनसे संतुष्ट थी।"

उन्होंने कहा, "इस बार गठबंधन सरकार की हर मोर्चे पर विफलता को देखते हुए वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आह्वान पर हमारे उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह बात चंद्रबाबू नायडू को खटक रही है, इसलिए उन्होंने सरकारी तंत्र को चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का निर्देश दिया है।"

पूर्व मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद, स्थानीय निकाय चुनावों में हो रहे अत्याचारों के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, "हमारे उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने जैसी गड़बड़ियां अभी भी जारी हैं। अगर कोई इस बाधा को पार कर भी लेता है, तो गुंडे उनके नामांकन पत्र छीन लेते हैं या फाड़ देते हैं। अगर कोई उम्मीदवार इस रुकावट को भी पार कर लेता है, तो रिटर्निंग ऑफिसर किसी न किसी मामूली बहाने से उनके नामांकन पत्र खारिज कर देता है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के अगले चरणों में उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जबकि हमारे कुछ सक्रिय नेताओं को जेल में रखा गया है। गोवर्धन रेड्डी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कोई सबक नहीं सीखा है। वे अपनी पुरानी चालें चल रहे हैं और साथ ही अनावश्यक बयानबाजी भी कर रहे हैं।

वाईएसआरसीपी नेता ने कहा कि हम अपने सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और आगे बढ़ेंगे। हम चुनावों से पीछे नहीं हटेंगे।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-25 14:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News