Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक उत्सव, 'दुनिया भर में गूंजा योग का संदेश


मॉस्को, 21 जून (आईएएनएस)। दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के अवसर पर योग की इस सदियों पुरानी परंपरा को अपनाने के लिए एकत्र हुए।

मॉस्को, 21 जून (आईएएनएस)। दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के अवसर पर योग की इस सदियों पुरानी परंपरा को अपनाने के लिए एकत्र हुए।

रूस में मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र ने मॉस्को सिटी सरकार के सहयोग से प्रतिष्ठित लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटेत्स्काया स्क्वायर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष का विषय था 'योग फॉर हेल्दी एजिंग'।

भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा, “इस कार्यक्रम में योग प्रेमियों, स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक शांति, संतुलन और बेहतर जीवनशैली का संदेश अपनाया।”

जर्मनी में, ऐतिहासिक ब्रांडेनबर्ग गेट के सामने भारतीय दूतावास, बर्लिन और टैगोर सांस्कृतिक केंद्र ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

दूतावास ने 'एक्स' पर बताया, “बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ योग किया और स्वास्थ्य, सद्भाव और खुशहाली के संदेश को आगे बढ़ाया।”

दूतावास ने कहा, “कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ विषय पर विशेष संदेश भी साझा किया गया। राजदूत अजीत गुप्ते ने योग की आज के समय में प्रासंगिकता, इसके समग्र स्वास्थ्य लाभ और जर्मनी में इसकी बढ़ती लोकप्रियता पर अपने विचार रखे।”

डेनमार्क में, सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन और एचएचएस आरहूस ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। आरहूस शहर के स्वास्थ्य एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल विभाग के मेयर मेटिन आयडिन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कोपेनहेगन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, “इस वर्ष का विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ है, इसलिए यह आयोजन और भी विशेष महत्व रखता है।”

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में रॉयल पैलेस और प्लाजा डी ओरिएंते की शानदार पृष्ठभूमि में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग की लोकप्रियता और इसके सार्वभौमिक संदेश को दर्शाया।

भारतीय दूतावास, मैड्रिड ने बताया, “कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।”

दूतावास ने कहा, “राजदूत ने दुनिया भर में एकता और सद्भाव बढ़ाने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला और इस वर्ष के विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ के महत्व को भी समझाया। मैड्रिड समुदाय के संस्कृति, पर्यटन और खेल विभाग के उपमंत्री लुइस फर्नांडो मार्टिन इजक्वेर्डो भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।”

हंगरी में, बुडापेस्ट के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

हंगरी में भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा, “कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से प्रेरित होकर भारतीय समुदाय, सहयोगी संस्थाओं और हंगरी के मित्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राजदूत ने इस वर्ष के विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर जोर देते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में केवल साल ही नहीं जोड़ता, बल्कि उन वर्षों को बेहतर, संतुलित और सार्थक भी बनाता है।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News