Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'अनुपमा' के तोशु बोले- 'दर्शक मुझे सिर्फ एक किरदार से नहीं, एक एक्टर के तौर पर पहचानें'


मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में तोशु का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनीष नागदेव ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने एक्टिंग सफर और भविष्य की उम्मीदों को लेकर खुलकर बात की।

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में तोशु का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनीष नागदेव ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने एक्टिंग सफर और भविष्य की उम्मीदों को लेकर खुलकर बात की।

मनीष पिछले दो साल से शो का हिस्सा हैं और इस दौरान तोशु का किरदार दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा है। हालांकि, उनकी इच्छा है कि दर्शक उन्हें सिर्फ तोशु के नाम से नहीं, बल्कि उनकी पूरी एक्टिंग रेंज के लिए पहचानें।

आईएएनएस से बात करते हुए मनीष नागदेव ने कहा, ''मेरे लिए सबसे जरूरी यह है कि दर्शकों के बीच मेरी पहचान बनी रहे। सिर्फ उस एक किरदार के लिए नहीं, जिसे मैंने हाल के समय में निभाया है। मैं चाहता हूं कि लोग यह समझें कि एक अभिनेता के तौर पर मेरे अंदर हर किरदार को निभाने की क्षमता है।"

मनीष ने आगे कहा, ''हाल ही में मैंने तोशु के किरदार के साथ दो साल पूरे किए हैं। इस दौरान मैंने अपने किरदार को पूरी तरह समझा और जाना कि दर्शक मुझे एक अभिनेता के तौर पर किस नजर से देखते हैं। समय के साथ मैंने इस बात को लेकर काफी कोशिश की कि दर्शकों के मन में मेरे बारे में बनी किसी एक खास छवि को तोड़ा जा सके।''

उन्होंने कहा, ''जब कोई कलाकार टीवी शो कर रहा होता है, तो उसे अपने आप को पूरी तरह अपने किरदार और कहानी के हवाले करना पड़ता है। उस समय सबसे जरूरी यह होता है कि कहानी को जिस तरह बताया जाना है, कलाकार उसी के हिसाब से अपने किरदार को निभाए।"

उन्होंने बताया, "टीवी कलाकारों को दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने का मौका देता है। लंबे समय तक एक ही शो का हिस्सा रहने की वजह से दर्शक कलाकार के किरदार से जुड़ जाते हैं और उसे अपने परिवार का हिस्सा मानने लगते हैं। लेकिन, अभिनेता के मुताबिक, किसी एक किरदार को कलाकार के पूरे करियर की पहचान नहीं बन जाना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''जब 'अनुपमा' का सफर खत्म होगा, तो मेरी कोशिश जरूर रहेगी कि मैं ऐसा किरदार चुनूं, जो मेरे अब तक निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग हो। अगर आप मेरा करियर देखें, तो मैंने हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार करने की कोशिश की है। मेरे लिए हर नया रोल खुद को एक नए अंदाज में पेश करने का मौका होता है।''

मनीष नागदेव इन दिनों राजन शाही और दीपा शाही के डेली सोप 'अनुपमा' में तोशु का किरदार निभा रहे हैं। वह अक्टूबर 2024 में शो से जुड़े थे। उस समय कहानी में 15 साल का लीप दिखाया गया था। इसके बाद मनीष ने तोशु की भूमिका संभाली, जिसे इससे पहले अभिनेता गौरव शर्मा निभा रहे थे।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-06 17:40:17

Share:

Leave A Reviews

Related News