Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अनुष्का रंजन-आदित्य सील के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बेटियों के माता-पिता बने कपल


मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील जुड़वा बच्चियों के माता-पिता बन गए हैं। कपल मे एक जॉइंट स्टेटमेंट के तहत यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की, जिन्होंने बच्चियों के नाम भी बताए।

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील जुड़वा बच्चियों के माता-पिता बन गए हैं। कपल मे एक जॉइंट स्टेटमेंट के तहत यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की, जिन्होंने बच्चियों के नाम भी बताए।

कपल ने इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दो नन्ही बच्चियां फूलों, तितलियों, चिड़ियों और पेस्टल रंगों वाले गार्डन के बीच नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "मेरी धूप यहां हमारी जिंदगी रोशन करने आ गई है। हमारे दिल प्यार और शुक्रिया से भरे हैं। वीरा-माही।"

बच्चियों के आगमन की खबर आते ही कमेंट सेक्शन पर फैंस और दोनों के इंडस्ट्री के दोस्तों ने कमेंट सेक्शन पर जमकर बधाई दी। अभिनेता अरसलन गोनी, आकृति आहूजा, राशि खन्ना, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, करण ग्रोवर, कृति कामरा, सान्या मल्होत्रा, इल्हामी गोनी, करिश्मा तन्ना, सोहा अली खान, अहाना कुमरा, भूमि पेडनेकर, गौहर खान, अनुशा डांडेकर समते कई अभिनेता ने लिखा, "बधाई हो।"

वहीं, मसाबा, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया,अथिया शेट्टी, जैस्मिन भसीन कई एक्टर्स ने कमेंट सेक्शन पर इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी।

कपल ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और शादी के लगभग पांच साल बाद उनकी जिंदगी में ये नया चैप्टर शुरू हुआ है।

दोनों ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट और मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए अनाउंस किया था कि वे 29 मई, 2026 को अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील की प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू होकर शादी और अब माता-पिता बनने तक पहुंची है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में अनुष्का की मां द्वारा आयोजित एक चैरिटी फैशन शो में हुई थी। यहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और वे एक-दूसरे के करीब आए

करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आदित्य ने अक्टूबर 2019 में पेरिस की छुट्टियों के दौरान अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था।दोनों ने अपने इस रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहे।

अनुष्का और आदित्य ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में पारंपरिक तरीके से शादी की थी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News