Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आप नेताओं के खिलाफ दायर मानहानि मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा ने दर्ज कराया बयान


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। सिरसा ने कहा कि 'गुल्लक चोरी' और 'चावल चोरी' से जुड़े आरोप झूठे हैं और इन आरोपों के कारण छवि को नुकसान पहुंचा है।

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। सिरसा ने कहा कि 'गुल्लक चोरी' और 'चावल चोरी' से जुड़े आरोप झूठे हैं और इन आरोपों के कारण छवि को नुकसान पहुंचा है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर है। सिरसा ने इस मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।

सिरसा ने कहा कि गुल्लक का इस्तेमाल सिख धर्म में धार्मिक तौर पर किया जाता है और दूसरों की मदद के लिए किया जाता है, सिख धर्म में किसी के लिए 'गुल्लक चोरी' शब्द का इस्तेमाल सबसे बुरा शब्द माना जाता है।

मंत्री सिरसा ने कहा कि समाज में मेरा बहुत सम्मान है और मुझको सम्मान की नजर से समाज में देखा जाता है। पूरी दुनिया में मेरा सम्मान है और मैं दुनियाभर के गुरुद्वारे में जाता हूं। मेरे खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं। जिस तरह से मेरे खिलाफ फर्जी आरोप लगाया है, उससे छवि को पूरी दुनिया में नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि सौरभ भारद्वाज ने फर्जी आरोप लगाया है। पहले भी कई बार मेरे ऊपर गुल्लक चोरी के फर्जी आरोप लगाए हैं। चावल चोरी के आरोप को लेकर भी लोग मुझसे सवाल कर रहे हैं, जिससे मेरी और मेरे परिवार की साख को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने मुझसे दूरी बनाना शुरू कर दिया है। जो लोग मुझे सालों से जानते हैं और मेरे बेहद करीबी हैं, उन्होंने भी मुझे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है और वह लोग हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप के बारे में सवाल करने लगे हैं। खास तौर से गुल्लक चोरी और गुल्लक चोरी से 400 करोड़ बनाने के फर्जी आरोप के बारे में पूछने लगे हैं।"

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, और कुलदीप कुमार ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मेरे ऊपर गुल्लक चोर और चावल चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने सौरभ भारद्वाज, संजीव झा को 11 अगस्त को लीगल नोटिस भेजकर बयान वापस लेने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा था।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-29 11:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News