Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है': दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला


कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कॉकक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने पर दिल्ली पुलिस की आलोचना की है।

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कॉकक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने पर दिल्ली पुलिस की आलोचना की है।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस की ये क्या हरकतें हैं? अभिजीत दिपके को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उठाने के लिए हिरासत में लिया गया है। जरा सोचिए, स्वतंत्र भारत में हमारे युवाओं को शांतिपूर्ण ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अघोषित आपातकाल ही है। असहमति से डरने वाली सरकार अब पूरी पीढ़ी को डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश कर रही है। यह एक फासीवादी शासन का आचरण है जो उस आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकता जिस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है।

ममता बनर्जी ने कहा कि अभिजीत, आशुतोष, और सौरभ—आप भारत के युवाओं के साहस, अंतरात्मा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप पूरी पीढ़ी की आवाज को दबाकर उन्हें चुप नहीं करा सकते। आपकी दीदी आपके साथ मजबूती से खड़ी है। कोई धमकी, कोई हिरासत, और कोई सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र की भावना को कुचल नहीं सकता। जागो, भारत! लोकतंत्र, स्वतंत्रता और असहमति के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को शुक्रवार को एहतियाती हिरासत में ले लिया। दिपके ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

बता दें कि सीजेपी ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिपके को नोटिस जारी किया था। पुलिस ने नोटिस में कहा था कि सोशल मीडिया के जरिए शाम पांच बजे कनॉट प्लेस में जुटने की अपील की गई थी, जबकि इसके लिए कानूनी अनुमति नहीं ली गई थी।

दिल्ली पुलिस ने नोटिस में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा था कि कनॉट प्लेस में बिना अनुमति भीड़ जुटने से यातायात, कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में दुकानें, शोरूम, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक और कार्यालय हैं। यहां प्रदर्शन होने से कारोबार और व्यापारियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-10-16 20:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News