Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'अपराधी अपराध छोड़ दें या बिहार', पटना-सीवान एनकाउंटर पर बोले सत्तापक्ष के नेता


पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार में सीवान के बाद पटना में हुए एनकाउंटर पर सत्तापक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को या अपराध छोड़ना होगा या बिहार छोड़ना होगा। अगर कहीं कोई घटना घटी तो उस पर अपराधियों को जवाब दिया जाएगा।

पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार में सीवान के बाद पटना में हुए एनकाउंटर पर सत्तापक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को या अपराध छोड़ना होगा या बिहार छोड़ना होगा। अगर कहीं कोई घटना घटी तो उस पर अपराधियों को जवाब दिया जाएगा।

मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है। जो भी शांति व्यवस्था को भंग करेगा और दुस्साहस करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। निश्चित तौर पर अपराधी का मनोबल कमजोर होने से शांति होगी। मेरा मानना है कि सरकार अपना काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "अपराधी कानून व्यवस्था को नहीं मानते हैं। वे पुलिसकर्मियों पर भी गोली चला देते हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर जवाबी कार्रवाई होती है। हम समझते हैं कि इस तरह की कार्रवाई ही अपराधियों के लिए एक सबक होगी।"

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "बिहार में पुलिस को खुली छूट दी जा चुकी है। अपराधियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। अगर कोई अपराध होता है, तो पुलिस को कार्रवाई की बिल्कुल खुली छूट है।"

एलजेपी (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने भी पटना एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अपराधी अगर कृत्य करेंगे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग करेंगे तो पुलिसकर्मी भी अटैक मोड़ में ही रहेंगे। इसीलिए पुलिस अपनी उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।"

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पटना एनकाउंटर पर आईएएनएस से कहा, "मुख्यमंत्री ने पुलिस को अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। कार्रवाई के दौर में अगर कोई पुलिस पर हमला करेगा तो उसका जवाब दिया ही जाएगा। एक बात और स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब लोग भ्रम में नहीं रहें। हम कानूनी एनकाउंटर के पक्षधर हैं। जो लोग पुलिस पर हमला करेंगे या पुलिस की गोली का शिकार बनेंगे, अगर उनके दिमाग में यह रहे कि उन्हें दिव्यांग पेंशन मिल जाएगी, तो जान लें कि आपराधियों के लिए यह सुविधा प्राप्त नहीं होगी।"

बता दें कि पटना में एक शिक्षक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सीवान में भी पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिसमें एक अपराधी को घायल अवस्था में पकड़ा गया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News