Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अफगानिस्तान: चीनी राजदूत ने विदेश मंत्री मुत्ताकी से की मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी रिश्तों पर चर्चा

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। काबुल में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत झाओ जिंग ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की।

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। काबुल में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत झाओ जिंग ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की।

बैठक में अफगानिस्तान और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने व्यापार, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया।

बैठक के दौरान हाल के क्षेत्रीय सुरक्षा घटनाक्रम भी चर्चा का केंद्र रहे। विशेष रूप से पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की संप्रभुता के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया। अफगान पक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अनिवार्य है।

विदेश मंत्री मुत्ताकी ने अफगानिस्तान की संतुलित और अर्थव्यवस्था-केंद्रित विदेश नीति को दोहराते हुए कहा कि काबुल आपसी सम्मान, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों पर आधारित रिश्ते चाहता है। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों के खिलाफ उठाए गए कदम न केवल द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करते हैं, बल्कि व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

चीन के राजदूत झाओ जिंग ने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग क्षेत्रीय स्थिरता को सभी देशों के साझा हित में मानता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतभेदों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ बाहरी तत्व क्षेत्रीय स्थिरता और विकास को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय देश आपसी तालमेल और सहयोग से ऐसे प्रयासों के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News