Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आरएसएस की ओर से बंगाल में 1000 स्कूल खोले जाने के ऐलान पर संजय राउत ने उठाए सवाल


मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनेस)। पश्चिम बंगाल में आरएसएस द्वारा स्कूल खोले जाने के ऐलान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस ऐलान के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सवाल उठाया।

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनेस)। पश्चिम बंगाल में आरएसएस द्वारा स्कूल खोले जाने के ऐलान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस ऐलान के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सवाल उठाया।

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, "आरएसएस स्कूल खोलेगी तो शिक्षक कहां से लाएगी? क्या मोहन भागवत इसलिए अमेरिका और इंग्लैंड गए हैं? यह आरएसएस का काम नहीं है, यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार का काम है। लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, इसलिए आरएसएस अपना सिलेबस, अपना एजुकेशन सिस्टम बंगाल से शुरू कर रही है। आरएसएस को थोड़ा अध्ययन करना पड़ेगा, यह आरएसएस का काम नहीं है, यह सरकार का काम है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक साल के भीतर राज्य भर में विद्या भारती द्वारा संचालित कम से कम 1,000 स्कूल खोलने की योजना को सुविधाजनक बनाने का ऐलान किया है। विद्या भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शैक्षिक शाखा है।

वहीं दूसरी ओर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछते हैं, मैं बीमार हूं, लेकिन बीच में मेरी राहुल से मुलाकात हुई तो राहुल गांधी ने मुझसे कहा था कि आपको टॉक्सिक टेस्ट कराना चाहिए।"

राउत ने कहा, "अगर कोई खाने में जहर मिलाता है तो जेल में ऐसा होने की आशंका रहती है। आप जैसे लोग और हम जैसे लोग भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, विरोध प्रदर्शन करते हैं। इसलिए अगर हम जेल जाते हैं, सिर्फ मैं ही नहीं, मेरे जैसे कई लोग, तो वे हमारे खाने या पीने के पानी में छेड़छाड़ कर सकते हैं। यह हर किसी के मन में एक गंभीर संदेह था और है। इसलिए राहुल गांधी ने हमें सचेत किया कि ऐसा हो सकता है।"

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Date & Time : 2026-09-05 15:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News