मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता कदम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राम कदम ने उन्हें तथ्यों का अध्ययन करने की सलाह दी।
![]()
मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता कदम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राम कदम ने उन्हें तथ्यों का अध्ययन करने की सलाह दी।
भाजपा नेता राम कदम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करके हुए कहा कि राहुल गांधी अक्सर आरएसएस को लेकर बयान देते रहते हैं। उन्हें राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाने और तीखी आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी संगठन पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें तथ्यों का सही ढंग से अध्ययन करना चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि क्या राहुल गांधी को यह जानकारी नहीं है कि आरएसएस से जुड़ी महिलाओं की भी एक इकाई है जो देशभर में काम करती है? महिलाएं भी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
राम कदम ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए जाने वाले पोस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल सुर्खियां बटोरने के लिए अधूरी जानकारी के आधार पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी नेता को तथ्यों की जांच किए बिना इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
उद्धव ठाकरे के हालिया भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राम कदम ने दावा किया कि उसमें 'ऑपरेशन टाइगर 3' को लेकर उनकी चिंता और हिंदुत्व छोड़ने का पछतावा साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में बार-बार 'भगवा' शब्द का इस्तेमाल किया और छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया।
राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने उमर खालिद का समर्थन करने और राहुल गांधी के साथ राजनीतिक रूप से खड़े होने को लेकर भी ठाकरे की आलोचना की। कदम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार सनातन धर्म पर निशाना साधते हैं और भगवा को आतंकवाद से जोड़ते हैं।
राम कदम ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर भी हमला बोला। उन्होंने महाराष्ट्र के ऐतिहासिक योद्धाओं संताजी और धनाजी का उल्लेख करते हुए कहा कि मुगल काल में उनका इतना खौफ था कि लोग उनकी परछाई से भी डरते थे।
--आईएएनएस
एसएके/एएस
Leave A Reviews