Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अरामको चाइना चैंपियनशिप: प्रणवी ने 'ईवन-पार' स्कोर किया; स्पेन की गैल्मेस और इंग्लैंड की हीथ संयुक्त रूप से आगे


शेनझेन (चीन), 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रणवी उर्स ने 'अरामको चाइना चैंपियनशिप' में एक और 'ईवन-पार' (73) राउंड खेला। एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रणवी ने अब तक 73-72-73 के राउंड खेले हैं। शेनझेन के 'मिशन हिल्स वर्ल्ड कप' कोर्स पर जारी इस टूर्नामेंट में, 54 होल के बाद वह 1-ओवर स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर हैं। अभी एक और राउंड खेला जाना बाकी है।

शेनझेन (चीन), 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रणवी उर्स ने 'अरामको चाइना चैंपियनशिप' में एक और 'ईवन-पार' (73) राउंड खेला। एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रणवी ने अब तक 73-72-73 के राउंड खेले हैं। शेनझेन के 'मिशन हिल्स वर्ल्ड कप' कोर्स पर जारी इस टूर्नामेंट में, 54 होल के बाद वह 1-ओवर स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर हैं। अभी एक और राउंड खेला जाना बाकी है।

प्रणवी ने इस राउंड में दो बर्डी और दो बोगी लगाईं। वह सुबह के दूसरे ग्रुप में थीं और उन्होंने पहले टी से शुरुआत की। उन्होंने पांचवें होल पर बर्डी लगाई, लेकिन नौवें और 16वें होल पर शॉट गंवा दिए। इसके बाद उन्होंने 18वें होल पर एक और बर्डी लगाई और इस 'पार-73' कोर्स पर 'ईवन-पार' स्कोर के साथ अपना राउंड पूरा किया।

'अरामको चाइना चैंपियनशिप' में अब केवल एक राउंड शेष है और स्पेन की लूना सोब्रोन गैल्मेस तथा इंग्लैंड की चार्लोट हीथ 16-अंडर-पार स्कोर के साथ लीडरबोर्ड में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। सोब्रोन दूसरे दिन के खेल के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं और तीसरे दिन उन्होंने 'वर्ल्ड कप कोर्स' पर 68 (-5) का शानदार राउंड खेला।

स्पेन की इस खिलाड़ी ने दूसरे होल पर अपनी पहली बर्डी लगाई, लेकिन चौथे होल पर एक शॉट गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार दो होल (पांचवें और छठे) पर बर्डी लगाईं।

सोब्रोन ने आठवें होल पर एक और बर्डी लगाई, और फिर 10वें तथा 11वें होल पर भी बर्डी हासिल कीं। 15वें होल पर एक शॉट गंवाने के बाद, उन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर उस नुकसान की भरपाई कर ली। 32 वर्षीय सोब्रोन 16-अंडर-पार स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अभी 18 होल का खेल बाकी है और वह अपने पहले लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) खिताब की तलाश में हैं।

इंग्लैंड की हीथ ने चीन में टूर्नामेंट के तीसरे दिन बिना किसी बोगी के शानदार खेल दिखाया और पांचवें तथा 10वें होल पर बर्डी लगाईं। इसके बाद, एलईटी की नई खिलाड़ी ने लगातार तीन बर्डी लगाईं और शानदार अंदाज में अपना राउंड पूरा किया। इसके साथ ही, वह -16 के स्कोर पर सोब्रोन के साथ लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर आ गईं।

इंग्लैंड की मिमी रोड्स 68 (-5) के राउंड के बाद, टॉप पर चल रही दोनों खिलाड़ियों से सिर्फ एक शॉट पीछे तीसरे स्थान पर हैं। एलईटी में तीन बार की विजेता मिमी ने 13वें होल पर केवल एक शॉट गंवाया, जबकि उन्होंने दूसरे, छठे, 10वें, 11वें और 15वें होल पर बर्डी लगाईं।

शेन्जेन में 68 (-5) के बेहतरीन राउंड के बाद, सारा कौस्कोवा 14-अंडर-पार के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की एनाबेल फुलर 71 (-2) के स्कोर के साथ 13-अंडर-पार पर पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, चीन की चार खिलाड़ियों – रुइक्सिन लियू, युजी लियू, शियुआन झोउ और लीकी जेंग – ने छठा स्थान साझा किया है, जो लीडर्स से एक शॉट पीछे हैं।

एक राउंड शेष रहते हुए, इंग्लैंड की ऐलिस ह्यूसन, जर्मनी की पेट्रीसिया इसाबेल श्मिट, थाईलैंड की नूक सुकापान और स्पेन की एना पेलाएज त्रिविनो संयुक्त रूप से 10वें (टी10) स्थान पर हैं। फाइनल राउंड मिशन हिल्स चाइना में सुबह 7.35 बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा, जबकि लीडर्स सुबह 11.45 बजे वर्ल्ड कप कोर्स पर अपना खेल शुरू करेंगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-07 22:25:04

Share:

Leave A Reviews

Related News