Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आशा भोसले ने जब लेस्ली लुईस को स्टेज पर बुलाकर कहा- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'


मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार और गायक लेस्ली लुईस ने दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में काफी समर्थन दिया था। उनका भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार और गायक लेस्ली लुईस ने दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में काफी समर्थन दिया था। उनका भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

आईएएनएस से बातचीत में लेस्ली लुईस ने आशा भोसले के साथ जुड़ी कई खास यादें साझा कीं। उन्होंने बताया, ''एक अवॉर्ड शो के दौरान आशा भोसले ने मुझे स्टेज पर बुलाकर मेरे काम को सम्मान दिया था। उस समय मैं इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा था और एक बड़े कलाकार से मिला ऐसा प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत खास था।''

लेस्ली ने कहा, ''आशा भोसले जैसी महान कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं था। उनके साथ जुड़ी हर याद खास है, चाहे उनके जन्मदिन पर स्टूडियो में केक काटना हो या फिर उनके साथ काम करने का मौका मिलना हो। हम उनके सामने खुद को बहुत छोटा महसूस करते हैं। हर बार हमने उनसे काफी कुछ सीखा है।"

उन्होंने आगे बताया, ''आशा भोसले अपने काम को लेकर बेहद सहज थीं। कई बार वह अपने मूड के हिसाब से गाना रिकॉर्ड करती थीं। वह कभी-कभी कहती थीं कि आज उनका गाने का मूड नहीं है और जब मन होगा तभी वह रिकॉर्ड करेंगी। यही उनकी कला का जादू था कि जब वह गाती थीं तो नतीजा हमेशा शानदार होता था।"

लेस्ली ने कहा, ''आशा भोसले से मैंने सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि काम करने का तरीका भी सीखा। उन्होंने मुझे एक स्वतंत्र निर्माता के तौर पर पहचान बनाने में काफी मदद की। एक अवॉर्ड शो में जब उन्हें सम्मान मिला तो आशा भोसले ने स्टेज से कहा था कि लेस्ली को भी बुलाया जाए, क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं होता।''

लेस्ली ने कहा कि एक युवा कलाकार के लिए किसी बड़े और अनुभवी कलाकार की ओर से मिलने वाला ऐसा समर्थन बहुत बड़ी बात होती है।

बता दें कि लेस्ली लुईस और आशा भोसले ने कई यादगार गानों पर साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी का सबसे चर्चित इंडिपॉप एल्बम 'जानम समझा करो' का गाना 'रात शबनमी' रहा। इस गाने को लेस्ली लुईस ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। आशा भोसले की आवाज में यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था।

इसके अलावा, दोनों ने 'राहुल एंड आई' एल्बम के साथ कई रीमिक्स और ओरिजिनल पॉप गानों में भी साथ काम किया। उन्होंने आरडी. बर्मन के मशहूर गानों जैसे 'ओ मेरे सोना रे' और 'पिया तू अब तो आजा' के नए वर्जन भी तैयार किए।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News