Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

असम: सेना की रेड शील्ड डिवीजन का 'अग्निवीर प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम', युवाओं में दिखा उत्साह


गुवाहाटी, 27 मई (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी की रेड शील्ड डिवीजन ने बुधवार को असम के चराइदेव जिले में युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से 'अग्निवीर प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्पीयर कॉर्प्स के तहत आयोजित किया गया और इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

गुवाहाटी, 27 मई (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी की रेड शील्ड डिवीजन ने बुधवार को असम के चराइदेव जिले में युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से 'अग्निवीर प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्पीयर कॉर्प्स के तहत आयोजित किया गया और इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्यक्रम बोरहाट में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इनमें 56 लड़कियां भी शामिल थीं। सेना अधिकारियों ने इसे युवतियों में रक्षा सेवाओं के प्रति बढ़ती रुचि का सकारात्मक संकेत बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी देना और उन्हें बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान छात्रों को शारीरिक फिटनेस, लिखित परीक्षा की तैयारी, चयन प्रक्रिया और सेना में भर्ती के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया।

सेना के जवानों और अधिकारियों ने छात्रों के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें भर्ती के लिए जरूरी शारीरिक मानकों, दौड़ और सहनशक्ति जैसी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही परीक्षा पैटर्न और तैयारी के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यह भी समझाया गया कि सेना में सफल करियर के लिए अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती कितनी जरूरी होती है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया समझने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी देते हैं।

इस पहल में ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया ताकि वे भी राष्ट्रीय सेवा के अवसरों को समझ सकें और देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

सेना अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर क्षेत्र में युवाओं से जुड़ने और उन्हें प्रेरित करने के लिए भारतीय सेना लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि छात्रों को अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें सशस्त्र बलों के जरिए देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ सेना और आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में भी मदद करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के कई जिलों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News