Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती', पाकिस्तान पर आरपी सिंह का सख्त रुख


नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, भारत-पाकिस्तान संबंध, राम मंदिर चढ़ावा मामले, उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज टनल परियोजना समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, भारत-पाकिस्तान संबंध, राम मंदिर चढ़ावा मामले, उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज टनल परियोजना समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पर आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेना पर भी राजनीति करती है और देश के जो सुरक्षा के मामले हैं, उनसे राजनीति करती है। अपनी बात जानने और कहने के लिए लोकतंत्र में और दस तरीके हैं। अपेक्षा करते हैं कि वह सेना के ऊपर राजनीति नहीं करेगी और सेना का मनोबल नहीं तोड़ेगी।

भारत और पाकिस्तान की 117 हस्तियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दोनों देशों के बीच संवाद बहाल करने की अपील किए जाने पर उन्होंने कहा कि ये जो 117 नागरिक हैं, इनको सिर्फ पाकिस्तान को चिट्ठी लिखनी चाहिए थी और उनसे पूछना चाहिए था कि वह अपने यहां से आतंकी भेजना कब बंद करेंगे और वहां पर आतंकी जो हैं बैठे, जिनको पाकिस्तान पालता-पोसता है, उनको जेल भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई कब करेंगे। जैश-ए-मोहम्मद वालों को कब जेल भेजेंगे? इस बारे में कोई चर्चा नहीं करते, परंतु शांति की बात करते हैं। हालांकि, भारत सरकार का स्टैंड बड़ा क्लियर है। आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती। अगर आपने बातचीत शुरू करनी है तो आपको पहले आतंकवाद बंद करना पड़ेगा, आतंकी भेजने बंद करने पड़ेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में अखिलेश यादव के बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव राजनीति कर रहे हैं। सीएम योगी ने तुरंत एसआईटी जांच बैठाई। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद तुरंत आठ लोगों पर एफआईआर हो गई है। उनको अरेस्ट कर लिया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है और अभी भी एसआईटी जांच कर रही है। कोई भी अधिकारी हो या कर्मचारी हो, बख्शा नहीं जाएगा। सबके खिलाफ कार्रवाई होगी और जांच के लिए एसआईटी को यह भी छूट है कि वह चाहे तो सेंट्रल एजेंसी से सहयोग भी ले सकती है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान कि चढ़ावा मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि सीएम योगी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। इस पूरे मामले में जो भी अपराधी है, वह ट्रस्ट का मेंबर या कर्मचारी, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

कानपुर से कबरई तक हाईवे की मंजूरी पर आरपी सिंह ने कहा कि यूपी के अंदर सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे बनने हैं। योगी सरकार के नेतृत्व में लगातार केंद्र सरकार के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार का लाभ यूपी के लोगों को मिल रहा है।

दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज टनल परियोजना पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर डबल इंजन सरकार है। इसके चलते अब द्वारका से एक अंडरग्राउंड रास्ता निकलने जा रहा है, और इसी प्रकार से दिल्ली के अंदर और भी जो हाईवेज वाले काम हैं, उसके लिए केंद्र के सहयोग के साथ दिल्ली काम कर रही है।

--आईएएनएस

पीएसके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News