Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आयरलैंड के खिलाफ सितंबर में 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज, चार्ली डीन संभालेंगी इंग्लैंड की कमान


लंदन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सितंबर में आयरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए चार्ली डीन को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध हालिया सीरीज में टीम की कमान संभालने के बाद, ऑलराउंडर को एक बार फिर यह जिम्मा संभालने का मौका मिला है।

लंदन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सितंबर में आयरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए चार्ली डीन को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध हालिया सीरीज में टीम की कमान संभालने के बाद, ऑलराउंडर को एक बार फिर यह जिम्मा संभालने का मौका मिला है।

चोटिल कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के न खेलने पर डीन ने कप्तानी संभाली थी और अब वह आयरलैंड दौरे पर काफी बदली हुई इंग्लिश टीम का नेतृत्व करेंगी। कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है, जिससे कई उभरती खिलाड़ियों को इस टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

नैट साइवर-ब्रंट और डैनी वायट-हॉज अपनी फिटनेस और रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं, जबकि सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल और एमी जोन्स को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

ऐलिस कैप्सी, जो हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की रिजर्व विकेटकीपर थीं, अब जोन्स की गैर-मौजूदगी में यह भूमिका निभाएंगी। ग्रेस पॉट्स और किरा चथली, टीम में दो ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है। ये दोनों ही खिलाड़ी गर्मियों के दौरान इंग्लैंड टीम का हिस्सा रही हैं।

चारिस पैवेली दो टी20 मैच खेल चुकी हैं, अब उन्हें अपना पहला वनडे खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, टिली कॉर्टीन-कोलमैन अपने पिछले दो वनडे मुकाबलों के अनुभव को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी।

रियाना मैकडोनाल्ड पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं। वह पिछले साल टीम से बाहर थीं। सरे की इस क्रिकेटर का अपनी काउंटी और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के साथ सीजन शानदार रहा है।

दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 1 सितंबर को लीसेस्टर में खेला जाएगा, जिसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 3 सितंबर को डर्बी में होगा। 6 सितंबर को वॉर्सेस्टर में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ इस सीरीज का समापन होगा।

इंग्लैंड की टीम: माया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी (विकेटकीपर), किरा चथली, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफिया डंकले, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, जोडी ग्रेवकॉक, फ्रेया केम्प, रयाना मैकडोनाल्ड-गे, चैरिस पैवेली, ग्रेस पॉट्स, मैडी विलिअर्स, इस्सी वोंग।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News