Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अयोध्या के राम’ में प्रभु राम बनेंगे रवि किशन, 19 अक्टूबर को दिल्ली में होगा भव्य मंचन


अयोध्या, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन अब मंच पर प्रभु श्रीराम के रूप में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला के बाद रवि किशन ‘अयोध्या के राम’ में भगवान राम की भूमिका निभाते हुए संपूर्ण रामायण को जीवंत करेंगे।

अयोध्या, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन अब मंच पर प्रभु श्रीराम के रूप में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला के बाद रवि किशन ‘अयोध्या के राम’ में भगवान राम की भूमिका निभाते हुए संपूर्ण रामायण को जीवंत करेंगे।

निर्माता-निर्देशक और अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) की चार वर्ष की तैयारी के बाद यह भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति 19 अक्टूबर को नई दिल्ली में दर्शकों के सामने होगी। ‘अयोध्या के राम’ तीन घंटे की संपूर्ण रामायण होगी, जिसमें राम के रूप में रवि किशन के साथ रावण की भूमिका में अरुण बक्शी, मेघनाद के रूप में अवतार गिल और कुंभकरण की भूमिका में रजा मुराद नजर आएंगे।

आयोजकों के मुताबिक, प्रस्तुति में बॉलीवुड के कई अन्य कलाकार भी शामिल होंगे। इसका मंचन 19 अक्टूबर को शाम छह बजे से रात नौ बजे तक मावलांकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में किया जाएगा। सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि ‘अयोध्या के राम’ उनके सपनों की प्रभु राम की लीला है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में रहने के दौरान उन्होंने प्रभु राम और बजरंग बली की अनुभूति की और वहीं से इस प्रस्तुति की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि और साधु-संतों के आशीर्वाद से तैयार यह प्रस्तुति राम भक्तों को जरूर पसंद आएगी।

उन्होंने कहा कि ‘अयोध्या के राम’ को बेहद सुंदर और भव्य तरीके से तैयार किया गया है। यह अयोध्या की रामलीला से भी जुड़ी प्रस्तुति है और उनका लक्ष्य इसे देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग स्थानों तक ले जाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान श्रीराम की कथा और भारतीय संस्कृति से जुड़ सकें।

--आईएएनएस

विकेटी/एएस

Date & Time : 2026-09-05 15:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News