अयोध्या, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन किए। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कबीर दुहन सिंह ने फिल्म हनुमान अंश की जमकर तारीफ की।
![]()
अयोध्या, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन किए। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कबीर दुहन सिंह ने फिल्म हनुमान अंश की जमकर तारीफ की।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता मंदिर में माथा टेकते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने अभिनेता को माला पहनाई। अभिनेता कहते हैं, "मैं एक मीटिंग के लिए लखनऊ आया था और इतने नजदीक आने के बाद हनुमान भगवान को प्रणाम किए बिना नहीं जा सकता था। चाहे मैं 200 किलोमीटर दूर हो या 300 मीटर। मैं पिछले महीने भी गया था, जिससे मेरा दिल और दिमाग खुश हो गया था। अब मैं राम जी को प्रणाम करने जा रहा हूं।"
अभिनेता ने आईएएनएस ने सवाल किया, "क्या राम मंदिर को लेकर कोई फिल्म बन रही है?" इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने सिर्फ हिंट दी।
उन्होंने कहा, "फिल्म को लेकर बात चल रही है, लेकिन मैं आपसे कुछ भी नहीं बता सकता हूं। कल हमारी अच्छी मीटिंग हुई है। मेरा मानना है कि हनुमान की कृपा से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है और उनकी कृपा बनी रही, तो हो सकता है कि आप सभी को खुशखबरी सुनने को मिले और हम फिर से यहां पर आएं।"
हनुमान अंश को लेकर कबीर दुहन सिंह ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी है। हालांकि शुरुआत के कुछ हफ्ते फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं थी, लेकिन जब फिल्म देखकर आए लोगों ने इसकी सराहना करना शुरू किया, तब लोगों को पता चला कि फिल्म वाकई में अच्छी है। आज हर सिनेमाघर में फिल्म चल रही है। नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म को लेकर मैं तो यही कहूंगा कि राम राम सीता राम।"
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
Leave A Reviews