Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अयोध्या से चुनाव लड़ें योगी आदित्यनाथ, जमानत जब्त हो जाएगी : रविदास मेहरोत्रा


लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। सपा नेता का दावा है कि अगर वे अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो जमानत जब्त हो जाएगी।

लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। सपा नेता का दावा है कि अगर वे अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो जमानत जब्त हो जाएगी।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान का समर्थन किया। गुरुवार को अखिलेश यादव अयोध्या में थे, यहां उन्होंने भागवत कथा में हिस्सा लिया। यहां से उन्होंने कहा कि अगर सीएम चुनावी परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं तो अयोध्या से चुनाव क्यों नहीं लड़ते।

सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, ताकि उन्हें पता चल सके कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में कितना भारी गुस्सा है। अगर मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

भाजपा नेताओं के आरोप पर सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव भागवत कथा में गए थे। जब उनसे संबोधित करने के लिए कहा गया था तो उन्होंने अनुरोध स्वीकार किया। सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है और फिर चंदा चोरी कर लेती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सही कहा है कि भगवान राम और श्री कृष्ण एक ही थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता का ध्यान अहम मुद्दों से भटकाने के लिए लगातार झूठ बोलते रहते हैं। राज्य में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। अपराध बढ़ रहे हैं, विकास कार्य ठप पड़ गए हैं, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और स्कूल बंद हो रहे हैं। कोई भी इन मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है। सपा नेता ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को लखनऊ में भी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। हम लोगों की मांग है कि सीईसी तुरंत इस्तीफा दें।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-10-08 22:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News