Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए


मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है।

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें एक शख्स कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है। ऑडियो में शख्स ने अभिनेता से पैसों की मांग की है। ऑडियो में शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपी के पुराने ऑडियो सैंपल से नई क्लिप का मिलान कराया जा रहा है।

दरअसल, बॉलीवुड में धमकी और वसूली से जुड़े मामलों की चर्चा टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद तेज हो गई है। 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के वक्त अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाद में इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क की भूमिका की आशंका हुई। 27 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ दी थीं। 2 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 बताई गई।

इस मामले की जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले कुछ अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की भी रेकी की गई थी। इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के नाम सामने आए थे।

इसी बीच अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मिलने का मामला सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपए की मांग की थी। इस ऑडियो के मिलने के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-04 13:00:06

Share:

Leave A Reviews

Related News