
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार 13 मार्च की देर रात एक बाबू कार्यालय के अंदर शराब पीते कैमरे में कैद हो गया। घटना रात करीब 10 बजे हुई। सूचना मिलने पर एसडीएम अनुराग तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाबू वहां से जा चुका था।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। सरकारी दफ्तर के भीतर शराब पीने की इस घटना को लेकर कर्मचारियों और लोगों में नाराजगी है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
एसडीएम कार्यालय में पदस्थ चौकीदार ने बताया कि उन्होंने बाबू को शराब पीने से रोका था, लेकिन वह मना नहीं मान रहा था। एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Leave A Reviews