Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'बच्चा माता-पिता जैसा ही होता है', पूजा हेगड़े ने खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी सितारों की जिंदगी अक्सर ग्लैमर और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से भरी होती है, लेकिन इन सबके बीच परिवार उनके लिए सबसे आगे होता है। अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए अपनी फैमिली बेहद खास है। इस कड़ी में उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की।

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी सितारों की जिंदगी अक्सर ग्लैमर और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से भरी होती है, लेकिन इन सबके बीच परिवार उनके लिए सबसे आगे होता है। अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए अपनी फैमिली बेहद खास है। इस कड़ी में उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की।

पूजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके माता-पिता एक ही गिलास से दो स्ट्रॉ लगाकर ड्रिंक पीते नजर आ रहे थे। पूजा भी अपने स्टाइल से स्ट्रॉ से ड्रिंक पीती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने मजेदार अंदाज में अंग्रेजी में एक कहावत लिखी, जिसका हिंदी अर्थ है कि बच्चा अपने माता-पिता जैसा ही होता है। इस लाइन के साथ उन्होंने आगे लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी और पापा, मैं आपसे प्यार करती हूं।" इसके आगे उन्होंने रेड हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अभिनेत्री के परिवार की बात करें तो उनके पिता मंजूनाथ हेगड़े एक जाने-माने क्रिमिनल लॉयर हैं। उनकी मां लता हेगड़े एक इम्यूनोलॉजिस्ट हैं। वे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़े विषय की विशेषज्ञ हैं और साथ ही एक उद्यमी भी हैं। पूजा के बड़े भाई ऋषभ हेगड़े पेशे से ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं।

पूजा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही तमिल फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। खबर है कि यह विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह समर्पित हो जाएंगे, इसलिए इसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।

इसके अलावा, पूजा के पास हिंदी सिनेमा की भी एक बड़ी फिल्म है। वह निर्देशक डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News