Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बच्चों के कैंप पर स्विस प्रतिबंधों से नाराज उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग स्थित राजनयिक कार्यालय बंद किया


सियोल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने बुधवार को प्योंगयांग स्थित स्विट्जरलैंड के राजनयिक कार्यालय को बंद कर दिया और उसके प्रमुख को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया। उत्तर कोरिया ने यह कदम स्विट्जरलैंड की ओर से एक बाल शिविर पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में उठाया है।

सियोल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने बुधवार को प्योंगयांग स्थित स्विट्जरलैंड के राजनयिक कार्यालय को बंद कर दिया और उसके प्रमुख को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया। उत्तर कोरिया ने यह कदम स्विट्जरलैंड की ओर से एक बाल शिविर पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में उठाया है।

यह घटनाक्रम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग की ओर से एक दिन पहले स्विस राजनयिक कार्यालय बंद करने की धमकी दिए जाने के बाद सामने आया। स्विट्जरलैंड ने उत्तर कोरिया के सोंगडोवोन इंटरनेशनल चिल्ड्रन कैंप पर प्रतिबंध लगाए हैं। इस शिविर पर यूक्रेनी बच्चों को जबरन निर्वासित करने में शामिल होने का आरोप है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय में यूरोपीय विभाग के महानिदेशक पाक ह्योन-सू ने प्योंगयांग स्थित स्विस राजनयिक कार्यालय के प्रमुख एस्टियर सिल्वेन को तलब किया और उन्हें विदेश मंत्रालय का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कार्यालय बंद करने की मांग की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने स्विस राजनयिक कार्यालय के प्रमुख को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित करते हुए उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया। यह कदम स्विट्जरलैंड की ओर से पिछले सप्ताह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की सूची में उत्तर कोरिया के सोंगडोवोन इंटरनेशनल चिल्ड्रन कैंप को शामिल किए जाने के बाद उठाया गया। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस शिविर पर यूक्रेनी बच्चों को जबरन निर्वासित करने में कथित भूमिका निभाने का आरोप है।

उत्तर कोरिया ने स्विस अधिकारियों की ओर से शिविर को प्रतिबंधों की सूची में शामिल करने को 'खुला शत्रुतापूर्ण कृत्य' बताते हुए राजनयिक कार्यालय के प्रमुख से देश छोड़ने को कहा। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा, "डीपीआरके के संप्रभु अधिकारों और उसके नागरिकों के हितों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कृत्य को हम कभी स्वीकार नहीं कर सकते।"

स्विट्जरलैंड ने मानवीय उद्देश्यों के लिए 1997 में प्योंगयांग में अपना कार्यालय शुरू किया था। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में उसने अपने कर्मचारियों को वापस बुला लिया था। दोनों देशों के बीच 1974 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। अक्टूबर में स्विट्जरलैंड ने प्योंगयांग में अपना कार्यालय फिर से खोलते हुए इसे राजनयिक कार्यालय के रूप में संचालित करना शुरू किया था।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-11-25 18:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News