मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने बताया कि उनका बच्चों से खास कनेक्शन है और वह उनसे दोस्त की तरह बात करते हैं।
![]()
मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने बताया कि उनका बच्चों से खास कनेक्शन है और वह उनसे दोस्त की तरह बात करते हैं।
फिल्म में सुपरहीरो ग्रैंडफादर का किरदार उनकी असल जिंदगी से बहुत मिलता-जुलता है।
जैकी श्रॉफ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में ‘सुपरहीरो दादा’ का कॉन्सेप्ट पूरी तरह नया और अनोखा है।
जैकी ने आगे कहा, “मैंने सोचा कि निर्देशक मनीष सैनी को तीन नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन पर भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने मुझे कहानी का हिस्सा सुनाया, तो मुझे बहुत पसंद आया। किरदार एक दादा का है जो अपने पोते-पोती के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करता है। मेरे असल जीवन में भी यही है। मैं बच्चों से ठीक वैसे ही बात करता हूं जैसे वे मेरे हमउम्र हों। हमारे बीच कोई जेनरेशन गैप नहीं है।”
अभिनेता ने मजाकिया लहजे में आगे कहा, “फिर तो वह दादा सुपरहीरो भी बन जाता है। मैं बचपन से ही सुपरहीरो बनना चाहता था। मुझे लगा कि यह मेरे लिए सुनहरा मौका है। मैं बूढ़े आदमी के किरदार में भी जम जाऊंगा, इसलिए इस फिल्म को न कहने का कोई सवाल ही नहीं था।”
जैकी श्रॉफ ने फिल्म को अपने दिल के बहुत करीब बताया। उन्होंने निर्देशक मनीष सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि 40 साल के करियर में उन्हें अभी तक कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है, जबकि मनीष को तीन मिल चुके हैं। उनके साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म में जैकी श्रॉफ खास किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खूब एंटरटेन करेगी, जिसमें एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का खूबसूरत मिश्रण है।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
Leave A Reviews