Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

छतरपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम अब देश का ऐसा पहला तीर्थस्थल बनेगा, जहां साल के 365 दिनों में 365 बेटियों का कन्या विवाह कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना है।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम परिसर में आठ महावीर शिलाओं का भी विधिवत अनावरण एवं स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि एक वर्ष में 365 दिन होते हैं और विश्व का पहला तीर्थ बागेश्वर धाम बन गया है, जहां 365 दिनों में 365 बेटियों का कन्या विवाह कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बागेश्वर धाम में स्थापित आठ महावीर शिलाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेंगी। शास्त्री ने दावा किया कि जो लोग नकारात्मक ऊर्जा या मानसिक परेशानियों से ग्रसित हैं, उन्हें अब इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज बागेश्वर धाम पर आठ महावीरों की शिला की स्थापना हुई है। जो भी नकारात्मक या नेगेटिव एनर्जी से ग्रसित हैं, उन्हें दुनिया में तांत्रिक-मांत्रिक के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। बालाजी के चरणों से ही पूर्ण लाभ मिलेगा।

शिला की स्थापना को लेकर अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बागेश्वर धाम सरकार ने लिखा, "बागेश्वर धाम पर स्थापित हुए अष्टवीरों की तांत्रिक शिला विश्वभर के तांत्रिक विद्या से ग्रस्त लोगों को मिलेगी बालाजी की कृपा एवं पुण्य लाभ।"

--आईएएनएस

पीएसके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News