Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बहन निशा को बचपन में कैसे परेशान करती थीं काजल अग्रवाल


मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल, जिन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है और उन्होंने साउथ और कुछ हिंदी फिल्मों में भी शानदार काम किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह बचपन में अपनी बहन निशा अग्रवाल को चिढ़ाया करती थीं।

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल, जिन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है और उन्होंने साउथ और कुछ हिंदी फिल्मों में भी शानदार काम किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह बचपन में अपनी बहन निशा अग्रवाल को चिढ़ाया करती थीं।

'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि वह निशा को परेशान करने के लिए कहती थीं कि उन्होंने उसे सड़क के उस पार वाले डिपार्टमेंट स्टोर से उठाया है, और अगर वह ठीक से पेश नहीं आएगी तो वे उसे वापस कर देंगे।

काजल ने लिखा कि जब हम छोटे थे तो मैं अपनी बहन को यह कहकर परेशान करती थी कि हमने उसे सड़क के उस पार वाले डिपार्टमेंट स्टोर से उठाया है और अगर वह बदमाशी करेगी तो उसे क्रेडिट नोट के साथ वापस कर देंगे।

काजल का यह पोस्ट एक यूजर द्वारा निशा से पूछे गए मजेदार सवाल के जवाब में आया है।

सवाल-जवाब के एक सेशन के दौरान, एक इंस्टाग्राम यूजर ने निशा से पूछा, "आप काजल अग्रवाल जैसी क्यों दिखती हैं?"

इस पर उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि भाई-बहन अक्सर ऐसे ही होते हैं। एक ही माता-पिता, एक जैसे जीन, थोड़ी-बहुत समानता तो होती ही है।

इसी बीच, फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करे तो अभिनेत्री 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' में श्रेयस तलपड़े के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने बताया कि यह फिल्म आज के समय में कई माता-पिता के डर और चिंताओं को दिखाती है।

काजल ने कहा कि द इंडिया स्टोरी एक ऐसी फिल्म है, जिसमें समाज के लिए एक मजबूत सामाजिक संदेश है। एक मां के तौर पर, यह कहानी मुझे बहुत निजी स्तर पर छू गई, क्योंकि यह उन डरों और चिंताओं को दिखाती है जो आज कई माता-पिता के मन में होते हैं।

जी स्टूडियोज द्वारा एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से पेश की जा रही 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न' को सागर बी. शिंदे ने लिखा है।

इस कोर्टरूम ड्रामा के इस साल 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। यह हिंदी, तेलुगु और तमिल सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News