Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बैतूल में बेसहारा परिवार के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास : हेमंत खंडेलवाल

बैतूल, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि बेसहारा बच्चों की मदद करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बैतूल के रामकृष्ण बगिया में ‘विजय सेवा न्यास’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 42 बेसहारा परिवारों के 59 बच्चों की स्कूल के फीस के चेक संबंधित विद्यालयों के संचालकों व प्राचार्यों को सौंपे हैं। साथ ही शैक्षणिक सामग्री के लिए अलग से दो-दो हजार रूपए प्रति बच्चो दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंंडेलवाल ने बेसहारा परिवारों की देखभाल करने वाले उनके अभिभावकों को भी 20-20 हजार की आर्थिक सहायता देने के साथ शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बेसहारा बच्चों के परिजनों को भी 10-10 हजार की आर्थिक मदद की है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विजय सेवा न्याय द्वारा गोद लिए 59 बेसहारा बच्चों की पढ़ाई सहित उनके समग्र विकास की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। विजय सेवा न्यास बेसहारा बच्चों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। बेसहारा बच्चों की शिक्षा पूरी होने के बाद उनके रोजगार और स्वरोजगार की भी चिंता की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि विजय सेवा न्यास के जरिए बेसहारा बच्चों को शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जा रहा है। इसके साथ ही बेसहारा बच्चों के परिवारों को भी आर्थिक मदद विजय सेवा न्यास द्वारा की जा रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल की स्मृति में बनाए गए इस न्यास द्वारा मानव सेवा ही माधव सेवा के मार्ग पर चलते हुए बेसहारा बच्चों को सहारा देने का कार्य विजय सेवा न्यास द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। वर्ष 2025 में 41 बच्चों की फीस का पूरा खर्च विजय सेवा न्यास ने वहन किया था, इस साल बच्चों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

खंडेलवाल ने कहा कि बेसहारा बच्चों को शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने के साथ ही उनके अभिभावकों की भी आर्थिक मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है। इसी सोच के तहत बच्चों की परवरिश कर रहे परिजनों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Share:

Leave A Reviews

Related News