Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बकरीद पर शांति का संदेश: मुंबई में मुस्लिम नेताओं ने की अहम बैठक, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील


मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बकरीद के मद्देनजर शनिवार को शहर में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुस्लिम धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवाब मलिक और वारिस पठान समेत कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया।

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बकरीद के मद्देनजर शनिवार को शहर में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुस्लिम धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवाब मलिक और वारिस पठान समेत कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया।

बैठक में मौजूद सभी नेताओं और धर्मगुरुओं ने एक स्वर में कहा कि वे देश के कानून पर पूरा भरोसा रखते हैं और बकरीद को प्यार, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में मौजूद वकील अमीन सोलकर ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बकरीद को पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना है। उन्होंने बताया कि बीएमसी और सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर चर्चा की गई है। आपसी संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है, इसी सोच के तहत सभी लोग एक मंच पर एकत्र हुए।

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती अशफाक काजी ने अपने संबोधन में देश की गंगा-जमुनी तहजीब पर जोर देते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, लेकिन समाज को मिलकर ऐसे तत्वों का विरोध करना चाहिए। जो लोग कानून हाथ में लेने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और वकीलों की टीम ऐसे मामलों से निपटेगी।

वहीं, एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने बताया कि बैठक में वकीलों, सोशल एक्टिविस्ट्स और जिम्मेदार नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि एक कमेटी का गठन किया गया है, जो त्योहार से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत को सुनेगी और उसका समाधान निकालेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित गौरक्षक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News