Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बालासाहेब के प्रति अपने प्रेम और निष्ठा को साबित करने के लिए मुझे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं : शाइना एनसी


मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने को लेकर चल रहे विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए शिवसैनिकों से माफी मांगी है।

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने को लेकर चल रहे विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए शिवसैनिकों से माफी मांगी है।

शाइना एनसी ने बचपन की यादें ताजा करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा, "कुछ लोग और कुछ रिश्ते जिंदगी भर दिल के किसी कोने में घर करके रहते हैं। हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मेरे जीवन में भी ऐसी ही एक पितातुल्य और देवतुल्य शख्सियत रहे हैं। जब मैं छोटी थी, तब पहली बार बालासाहेब से मिली थी। वे मेरे पिता के बेहद करीबी मित्र थे। हमारे परिवार के साथ उनके बेहद आत्मीय संबंध थे। कई वर्षों तक हमें उनका निरंतर सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक यानी मेरी शादी में भी वे विशेष रूप से उपस्थित रहे थे।"

उन्होंने कहा,"बालासाहेब केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के एक अद्वितीय और तेजस्वी नेता थे। वे प्रखर देशभक्त, कट्टर और स्वाभिमानी हिंदू होने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के अनन्य प्रशंसक थे। उन्होंने हिंदुत्व के विचारों से कभी समझौता नहीं किया। कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ उन्होंने हमेशा दृढ़ और बेबाक रुख अपनाया। उनके विचारों की स्पष्टता, बेबाकी और तेजस्विता हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।"

बालासाहेब की तस्वीर फाड़ने को लेकर चल रहे विवाद पर शाइना एनसी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैंने बालासाहेब के विचारों का संदर्भ दिया था। हालांकि, मेरी कार्रवाई और बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा इरादा कभी भी बालासाहेब का अनादर करने का नहीं था बल्कि मैं तो उन्हीं के जीवनभर संजोए गए प्रखर विचारों से प्रेरणा लेती हूं।"

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "बालासाहेब के प्रति आम जनता के मन में जो श्रद्धा और प्रेम है, उसे मैं पूरी तरह समझती हूं। मेरे लिए और करोड़ों लोगों के लिए बालासाहेब केवल एक नेता नहीं बल्कि देवतुल्य व्यक्तित्व थे। मेरी किसी कार्रवाई से यदि सच्चे शिवसैनिकों या बालासाहेब के प्रशंसकों की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो मैं दिल से उनसे माफी मांगती हूं। हालांकि, जिन्होंने मेरी इस कार्रवाई का गलत अर्थ निकालकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की, उन्हें मैं दो टूक कहना चाहती हूं कि बालासाहेब के प्रति अपने प्रेम और निष्ठा को साबित करने के लिए मुझे किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।"

शाइना एनसी ने कहा, "सत्ता और स्वार्थ के लिए बालासाहेब के विचारों से समझौता करने वाले लोग मुझे बालासाहेब के विचारों का पाठ न पढ़ाएं। कुछ रिश्ते और कुछ आत्मीय संबंध सत्ता और स्वार्थ की राजनीति से कहीं ऊपर होते हैं। बालासाहेब का आशीर्वाद और उनसे जुड़ी यादें ही मेरी असली ताकत हैं और इसे कोई भी मुझसे छीन नहीं सकता।"

इसके पहले शाइना एनसी ने एक्स पर पोस्ट किया था, "मुझे दिखाएं कि मैंने 'हिंदू हृदय सम्राट' बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर कहां फाड़ी है या उसका अपमान किया है। किसी घटना को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर एक झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई भी मेरे खिलाफ मानहानिपूर्ण बातें फैलाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जैसा कि मैंने कहा है, मैं मणिशंकर अय्यर की तस्वीर हजार बार फाड़ूंगी और यही तो हमें बालासाहेब ने सिखाया है।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-11-19 11:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News