Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बलूचिस्तान : खुजदार में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में चार की मौत, एक घायल


क्वेटा, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बलूचिस्तान के खुजदार जि‍ले में शुक्रवार को एक घर पर कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमला किया गया। मानवाधिकार संगठन की जानकारी के अनुसार, इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्वेटा, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बलूचिस्तान के खुजदार जि‍ले में शुक्रवार को एक घर पर कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमला किया गया। मानवाधिकार संगठन की जानकारी के अनुसार, इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में से तीन की पहचान इरफान, मीर गुल और अली गुल के रूप में हुई है, जबकि चौथे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बलूच वॉयस फॉर जस्टिस (बीवीजे) ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले में मुनीर नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे तत्काल इलाज के लिए कराची भेजा गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

खुजदार के मूला मंजालो इलाके में हुई इस घटना की निंदा करते हुए बीवीजे ने इसे 'राज्य की तरफ से की गई क्रूर हिंसा' बताया। संगठन का कहना है कि ड्रोन हमलों के जरिए आम लोगों को निशाना बनाना बेहद चिंता की बात है।

मानवाधिकार संगठन के अनुसार, यह न तो पहली घटना है और न ही कोई अकेला मामला, बल्कि यह हिंसा के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा है। संगठन ने कहा कि इससे पहले भी बलूचिस्तान के मूला और जहरी क्षेत्रों में कथित ड्रोन हमलों में आम नागरिकों की मौत हो चुकी है।

बीवीजे ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वे इन घटनाओं का तुरंत संज्ञान लें, स्वतंत्र जांच कराएं और पीड़ितों तथा उनके परिवारों को न्याय दिलाने में मदद करें।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब बलूचिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से कथित तौर पर जमीनी और हवाई अभियान तेज किए गए हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उनका असर नागरिक इलाकों पर भी पड़ रहा है।

स्थानीय मीडिया की जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में खुजदार के वाध क्षेत्र में हुई गोलाबारी में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।

रिपोर्टों के अनुसार, सैन्य हेलीकॉप्टरों ने खुजदार के ओरनाच इलाके के सुरगढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर हमले किए। इस दौरान इलाके में हवाई निगरानी और लगातार उड़ानें भी जारी रहीं।

'द बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में वाध, ओरनाच और जहरी क्षेत्रों में जमीनी और हवाई अभियान चलाए गए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News