Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बंगाल: अंडे फेंकने की घटना को लेकर महुआ मोइत्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई


कोलकाता, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को इसी जिले के तेहट्टा पुलिस स्टेशन में आठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन पर आरोप है कि 16 सितंबर को तेहट्टा में एक पार्टी सभा में शामिल होने के दौरान उन पर अंडों से हमला किया गया था।

कोलकाता, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को इसी जिले के तेहट्टा पुलिस स्टेशन में आठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन पर आरोप है कि 16 सितंबर को तेहट्टा में एक पार्टी सभा में शामिल होने के दौरान उन पर अंडों से हमला किया गया था।

शिकायत में नामजद आठ भाजपा कार्यकर्ताओं में तेहट्टा-प्रथम ब्लॉक के पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख भी शामिल हैं। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने कहा कि पूरी घटना के सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

इस बीच, भाजपा के नदिया जिला नेतृत्व ने आरोपों का खंडन किया है। तेहट्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुब्रता कोबिराज ने कहा कि इस घटना में कोई भी भाजपा कार्यकर्ता या समर्थक शामिल नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के बारे में सांसद की 'विवादास्पद टिप्पणियों' के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन ने लोगों में तीव्र आक्रोश पैदा कर दिया है, और बुधवार की घटना उसी सहज जन आक्रोश की अभिव्यक्ति है।

बुधवार को मोइत्रा ने घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए और दावा किया कि भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी पार्टी की बैठक स्थल को घेर लिया और उनके प्रस्थान के दौरान उनके काफिले को निशाना बनाया।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इसी भावना से इस स्थिति का सामना किया। मोइत्रा ने कहा कि न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता कहा था कि जब स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियों का सामना किया है, तो राजनेताओं को अंडे फेंकने की घटनाओं को लेकर अत्यधिक चिंतित नहीं होना चाहिए।

मोइत्रा ने कहा कि बुधवार को वह स्वतंत्र भारत में सांसद होने के साथ-साथ एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। उन्होंने कहा कि जनता ने नहीं, बल्कि भाजपा पदाधिकारियों ने मेरी बैठक को घेर लिया और मेरे प्रस्थान के दौरान अंडे फेंके।

उन्होंने तेहट्टा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी की भी आलोचना की, जिन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि उन्होंने उन्हें बिना सूचना दिए बैठक में भाग लिया था। तेहट्टा के पुलिस आयुक्त सुप्रिया रंजन माजी ने कैमरे पर कहा कि उन्हें मेरी यात्रा के बारे में किसी ने सूचित नहीं किया था। जबकि, नदिया के जिला पुलिस अधीक्षक ने उन्हें एक पत्र भेजा था, जिसमें मेरी तेहट्टा यात्रा का जिक्र था।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-18 19:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News