Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बंगाल: कोलकाता के पास एक बंद रिहायशी फ्लैट से पिता-पुत्र के शव बरामद


कोलकाता, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके दमदम में एक रिहायशी इमारत के अंदर बंद फ्लैट से शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग और उनके गोद लिए बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए।

कोलकाता, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके दमदम में एक रिहायशी इमारत के अंदर बंद फ्लैट से शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग और उनके गोद लिए बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए।

मृतक वरिष्ठ नागरिक की पहचान तपन कुमार चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है। उनके साथ चट्टोपाध्याय के दत्तक पुत्र (गोद लिए गए बेटे) एमडी हुसैन उर्फ ​​सूर्य का शव भी उसी फ्लैट से बरामद किया गया, जो अंदर से बंद था। दोनों की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों लोगों की मौत के असली कारण, पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएंगे।

राज्य पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जब पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो उन्हें वहां गैस की गंध आई। फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।

जांच अधिकारियों को शक है कि शायद दत्तक पुत्र ने नशे की हालत में चट्टोपाध्याय की हत्या कर दी हो और फिर पछतावे में आकर खुदकुशी कर ली हो। हालांकि, एक जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह रहस्य काफी हद तक सुलझ जाएगा।

जानकारी के अनुसार, चट्टोपाध्याय एक निजी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह अपने दत्तक पुत्र के साथ दमदम के सेठबगान लेन इलाके में स्थित फ्लैट में रहते थे।

पड़ोसियों को तब शक हुआ जब काफी समय तक दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। गुरुवार से ही दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद, पड़ोसियों ने शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा और दोनों शवों को बरामद किया। चट्टोपाध्याय और उनके दत्तक पुत्र के शव फ्लैट के दो अलग-अलग कमरों से मिले।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-11-13 22:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News