Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब 'बंगाल फाइल्स' भी आएगी


कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी मीडिया और दर्शकों को दिखाया गया। पूरा कार्यक्रम बंगाल के बदले हुए राजनीतिक माहौल और फिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु को लेकर चर्चाओं में रहा।

कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी मीडिया और दर्शकों को दिखाया गया। पूरा कार्यक्रम बंगाल के बदले हुए राजनीतिक माहौल और फिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु को लेकर चर्चाओं में रहा।

फिल्म की कहानी बाबरी मस्जिद विध्वंस, आरएसएस की भूमिका और इससे जुड़े राजनीतिक-ऐतिहासिक विमर्श पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, संजय दत्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री समीरा रेड्डी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

आईएएनएस से बातचीत में निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने बताया कि आने वाले समय में मिथुन चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और चुनाव के बाद मिथुन दा की तारीखों का इंतजार था। ट्रेलर दिखाए जाने पर दर्शकों और समर्थकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर हम उत्साहित हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात प्रमुखता से उठी कि पिछली सरकार के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रोका गया था। मंच से कहा गया कि ‘बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों को पहले बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ बंगाल में रिलीज होने जा रही है।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अब सिर्फ ‘आखिरी सवाल’ ही नहीं, बल्कि ‘बंगाल फाइल्स’ भी बंगाल में रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म को 'वो सच्चाई' बताया जिसे देश को जानना चाहिए।

मिथुन ने कहा कि बंगाल में अब 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा और राज्य विकास की नई राह पर चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वर्षों तक बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकरण और मुस्लिम वोट बैंक के आधार पर चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि 'मुस्लिम वोट के बिना भी बंगाल में सरकार बन सकती है।'

चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मिथुन ने कहा, ''जनता अपना फैसला दे चुकी है, अब उनके सवाल पूछने से कोई फर्क नहीं पड़ता।''

वहीं, नमाशी चक्रवर्ती ने अपने किरदार और फिल्म के अनुभव साझा किए। समीरा रेड्डी ने कोलकाता को 'भारत की सांस्कृतिक राजधानी' बताते हुए बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News