Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने एसएसपी पर चुनाव प्रभावित करने का लगाया आरोप, आयोग से की शिकायत

पटना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने शनिवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर पटना पुलिस और जिला प्रशासन पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया कि पिछले दो-ढाई दिनों के दौरान पुलिस ने सत्तारूढ़ दल के साथ मिलकर मतदाताओं को डराने-धमकाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया।

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अपने सात वरिष्ठ साथियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिले और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ नामजद शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को बिना किसी ठोस कारण के गिरफ्तार किया गया, मतदाताओं को भयभीत किया गया और पुलिस की मौजूदगी में आपराधिक तत्वों ने गुंडागर्दी की।

उनके अनुसार इन घटनाओं की जानकारी और संबंधित साक्ष्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिए गए हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि शिकायत में पुलिस अधिकारियों की कथित भूमिका से जुड़े विशिष्ट साक्ष्य और कार्रवाई का पूरा विवरण आयोग को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश देने का आश्वासन दिया है।

जन सुराज के नेता के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जिन अधिकारियों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह रविवार सुबह 11 बजे एक प्रेस वार्ता कर निर्वाचन आयोग को सौंपे गए सभी साक्ष्यों को सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से वह विस्तार से बताएंगे कि चुनाव के दौरान किस प्रकार की कथित अनियमितताएं हुईं और किन आधारों पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News