Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बरमूडा से बोस्टन के ल‍िए न‍िकले लापता मेडिकल विमान का मलबा मिला, छह लोगों की तलाश जारी


बोस्टन (अमेरिका), 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया क‍ि बरमूडा से बोस्टन जा रहे एक मेडिकल विमान का मलबा मिल गया है। शन‍िवार को उड़ान के दौरान व‍िमान से संपर्क टूट गया था। विमान में छह लोग सवार थे।

बोस्टन (अमेरिका), 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया क‍ि बरमूडा से बोस्टन जा रहे एक मेडिकल विमान का मलबा मिल गया है। शन‍िवार को उड़ान के दौरान व‍िमान से संपर्क टूट गया था। विमान में छह लोग सवार थे।

स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 2 बजे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कोस्ट गार्ड को बताया कि गल्फस्ट्रीम जी100 विमान से संपर्क टूट गया है। विमान का टेल नंबर सी-जीआरजेपी था। इसके बाद कोस्ट गार्ड की हवाई और समुद्री टीमें नैनटकेट के तट के पास विमान की तलाश में जुट गईं। इस विमान को कनाडा की मेडिकल इवैक्यूएशन कंपनी लैटिट्यूड एयर एम्बुलेंस ऑपरेट कर रही थी।

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा, "अमेरिकी कोस्ट गार्ड शनिवार को लापता मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान में सवार छह लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं। सर्च टीमों को नैनटकेट के तट के पास मलबा मिला है, जिसकी पुष्टि लापता विमान के मलबे के रूप में हुई है।"

कोस्ट गार्ड ने बताया कि विमान में कुल छह लोग सवार थे। इनमें चार कनाडा और दो बरमूडा के नागरिक थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके परिवारों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

कोस्ट गार्ड ने कहा, "सर्च टीमों को मिला मलबा लापता विमान का होने की पुष्टि हुई है। विमान में सवार छह लोगों की तलाश जारी है। कोस्ट गार्ड का जहाज विलियम स्पार्लिंग पूरी रात खोज अभियान जारी रखेगा।"

फ्लाइटअवेयर के ट्रैकर के मुताबिक, संपर्क टूटने से पहले विमान की ऊंचाई में काफी तेजी से गिरावट आई थी। विमान करीब 24,000 फीट यानी लगभग 7,300 मीटर की ऊंचाई से गिरकर करीब 11,000 फीट यानी लगभग 3,300 मीटर पर आ गया था। इसके बाद उससे संपर्क टूट गया।

लाइवएटीसीडॉटनेट पर जारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, तट के पास पहुंचते समय पायलट ने विमान में इलेक्ट्रिकल समस्या होने की जानकारी दी थी और इमरजेंसी घोषित की थी। ऑडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पायलट से पूछते हुए सुना गया, "ठीक है, आपने कहा कि आप बिना देखे आगे बढ़ रहे हैं। क्या आपने यही कहा?"

इसके बाद कंट्रोलर ने पूछा, "क्या आप इमरजेंसी घोषित कर रहे हैं या नहीं?" इस पर पायलट का जवाब साफ सुनाई नहीं दिया। हालांकि, बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पुष्टि की कि पायलट ने इमरजेंसी घोषित कर दी थी।

कनाडा के परिवहन मंत्री स्टीवन मैककिनन ने कहा कि अधिकारी हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। मैककिनन ने 'एक्स' पर लिखा, "इस बेहद मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं विमान में सवार सभी लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों, करीबियों और साथ काम करने वालों के साथ हैं। हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहने के बीच संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मैं इस अभियान में शामिल सभी बचावकर्मियों का उनकी लगातार कोशिशों के लिए धन्यवाद करता हूं।"

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Date & Time : 2026-10-04 11:05:04

Share:

Leave A Reviews

Related News