Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बारिश और मरम्मत के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे, अमरनाथ यात्रा स्थगित


जम्मू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से चल रही श्री अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। भारी बारिश और मरम्मत के काम के कारण हाईवे पर श्री अमरनाथ यात्रा के काफिले कोकश्मीर घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

जम्मू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से चल रही श्री अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। भारी बारिश और मरम्मत के काम के कारण हाईवे पर श्री अमरनाथ यात्रा के काफिले कोकश्मीर घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले में राजमार्ग के लधा-समरोली हिस्से पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जम्मू बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए निकलने की इजाजत नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि उधमपुर और रामबन जिलों में लगातार बारिश के कारण यह अहम राजमार्ग बंद हो गया, जिससे तीर्थयात्रियों के नए जत्थों की आवाजाही रुक गई। राजमार्ग को एक दिन पहले भी मरम्मत के काम के लिए बंद किया गया था। हालांकि, यात्रियों का काफिला ट्रैफिक रोके जाने से पहले ही वहां से गुजर चुका था।

इसके बाद हुई बारिश ने कामकाज में रुकावट डाल दी, जिससे सड़क की सतह कीचड़ वाली और बहुत अधिक फिसलन भरी हो गई। शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

इसी बीच, यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जम्मू आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए यात्रा रजिस्ट्रेशन और टोकन वितरण काउंटर तवी रिवर फ्रंट से हटाकर भगवती नगर बेस कैंप में शिफ्ट कर दिए हैं। तवी रिवर फ्रंट को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, टोकन वितरण, ई-केवाईसी वेरिफिकेशन और आरएफआई़डी जारी करने की सुविधा के तौर पर विकसित किया गया था।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने के कारण, रजिस्ट्रेशन की सुविधाओं को अब भगवती नगर बेस कैंप में एक साथ कर दिया गया है।

बता दें कि 3 जुलाई को इस साल यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News