Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बार्टमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर, डुआन जानसेन को मौका


नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन बाएं हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण 24 सितंबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन बाएं हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण 24 सितंबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को बताया कि डुआन जानसेन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। वह 19 सितंबर को डरबन में टीम और अपने भाई मार्को के साथ जुड़ेंगे।

बार्टमैन सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, रबाडा के टेस्ट सीरीज में खेलने या न खेलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का ऐलान टेंबा बावुमा की कप्तानी में किया था। इस टीम में डेविड मिलर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शामिल हैं।

गेराल्ड कोएत्जी की भी वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में खेला था। वह रबाडा की जगह लेंगे। हालांकि, रबाडा की कमी पूरी करना दक्षिण अफ्रीका की टीम में किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल काम है।

इस बीच, मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज और हाल ही में नामीबिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह टेस्ट सीजन की तैयारी करेंगे, जिसमें वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलेंगे और एडेन मार्करम दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डुआन जानसेन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-09-13 15:25:08

Share:

Leave A Reviews

Related News