Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सरकार जल्द दे उचित मुआवजा: तेजस्वी यादव


पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को राहत देने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।

तेजस्वी यादव ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि चक्रवात अर्नब के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान, केला, मक्का, दालों और हरी सब्जियों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खेतों में धान की फसल काटकर रखी गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण वह पानी में डूबकर पूरी तरह भीग गई। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। तैयार फसल के नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि बारिश से प्रभावित सभी किसानों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत देने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके।

तेजस्वी यादव ने मुआवजे की राशि को लेकर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली सहायता केवल खानापूर्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मुआवजे की राशि इतनी होनी चाहिए कि फसल बर्बाद होने से हुए नुकसान की भरपाई में किसानों को वास्तविक मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार को संवेदनशीलता के साथ तत्काल राहत और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच

Date & Time : 2026-10-31 22:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News