Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेंगलुरु में लावारिस कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीट-पीटकर मारने का आरोप, तीन लोग हिरासत में


बेंगलुरु, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु पुलिस ने लावारिस कुत्ते को कथित तौर पर पेड़ से लटकाकर मोटे डंडे से पीट-पीटकर मार डालने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। यह घटना 20 अक्टूबर को वार्थुर इलाके में गुंजूर स्थित ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास हुई थी।

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु पुलिस ने लावारिस कुत्ते को कथित तौर पर पेड़ से लटकाकर मोटे डंडे से पीट-पीटकर मार डालने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। यह घटना 20 अक्टूबर को वार्थुर इलाके में गुंजूर स्थित ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास हुई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

आरोपियों की पहचान मुनियप्पा, मुरली और पुनीत के रूप में हुई है, जो सभी बेंगलुरु के निवासी हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद एक पशु कल्याण कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक लावारिस कुत्ते को मोटे डंडे से बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या कर दी। बताया गया है कि यह घटना स्कूल के सामने हुई और इसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की कि बेजुबान जानवर पर इतनी क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से आम लोगों में भी चिंता और आक्रोश पैदा हुआ है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस बीच, बेंगलुरु पुलिस आयुक्तालय ने एक पोस्टर जारी कर कहा कि जानवरों के प्रति क्रूरता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने पुष्टि की कि गुंजूर, वार्थुर में ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास लावारिस कुत्ते की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले का संज्ञान लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही निर्दोष जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने और न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बता दें कि फरवरी 2022 में बेंगलुरु के जयनगर इलाके में एक 23 वर्षीय युवक को अपनी लग्जरी कार से लावारिस कुत्तों को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी की पहचान आदि नारायण के रूप में हुई थी, जो जयनगर का निवासी है। वह पूर्व सांसद और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रहे डी.के. आदिकेसवुलु नायडू का पोता बताया गया था।

आरोप था कि 26 जनवरी 2022 की शाम आदि नारायण ने जयनगर प्रथम ब्लॉक की 10वीं 'बी' मेन रोड पर फुटपाथ पर सो रहे लावारिस कुत्तों पर अपनी लग्जरी कार चढ़ा दी थी।

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बाद में एक पूर्व पार्षद ने 29 जनवरी 2022 को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आदि नारायण को गिरफ्तार कर पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 428 के तहत मामला दर्ज किया था।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-23 18:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News